Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : बड़ाजामदा में श्री बालाजी कंपनी में ट्रकों का चक्का जाम समाप्त

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन बड़ाजामदा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन श्री बालाजी स्पंज प्लांट प्रबंधक के साथ वार्ता के बाद दूसरे दिन समाप्त हो गया. मंगलवार को श्री बालाजी स्पंज प्लांट, माइनिंग एरिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारी और प्लांट के ट्रांसपोर्टर के बीच त्रिपक्षीय वार्ता लगभग 2 घंटे तक चली. इसके बाद मांगों पर शांतिपूर्ण सामझौता होने के बाद आंदोलन समाप्त हो गया. बड़ाजामदा रेलवे साइडिंग से बालाजी स्पंज प्लांट तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग का पुराना भाड़ा दर प्रति टन 95 रुपये से 20 प्रति टन बढ़ाकर 115 रुपये कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-100-poor-tribal-students-are-unable-to-go-to-school-due-to-bus-closure/">किरीबुरु

: बस बंद होने से 100 गरीब आदिवासी विद्यार्थी नहीं जा पा रहे हैं स्कूल
स्पंज का भाड़ा 100 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 115 रुपये प्रति टन किया गया है. कंपनी प्रबंधन ने स्थानीय वाहन मालिकों को ही लोकल शिफ्टिंग का काम देने का भरोसा दिया. इस समझौता वार्ता में एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया, महासचिव उमाशंकर निषाद, सचिव मनोज कुमार साहू, सह सचिव रूपा खान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही