Kiriburu (Shailesh Singh) : दुनिया के मजदूरों एक हो और लाल सलाम के नारों के साथ दो दिवसीय एटक यूनियन का 7वां ऑल इंडिया स्टील फेडरेशन कांफ्रेंस का शुभारंभ गुरुवार को हुआ. किरीबुरू सामुदायिक भवन में आयोजित यह कांफ्रेंस 29 अप्रैल तक चलेगा. किरीबुरू, मेघाहातुबुरु एवं बोलानी एटक यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में हो रहे इस कार्यक्रम में काफी संख्या में मजदूर भाग ले रहे है. इधर, कांफ्रेंस प्रारंभ होने से पूर्व एटक कार्यालय मेघाहातुबुरु से मजदूरों ने विशाल रैली निकाली ओ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल किरीबुरू पहुंची. यहां राष्ट्रीय ध्वज एवं एटक का झंडा फहराया गया और शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित की गई. रैली के दौरान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डॉ भीमराव अम्बेडकर, बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अमरजित कौर, अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deva-scientific-got-big-relief-from-the-high-court-the-case-in-the-lower-court-was-canceled/">जमशेदपुर
: देवा साइंटिफिक को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, निचली अदालत में चल रहा केस रद्द
: 18.46 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का मेयर ने किया शिलान्यास
: देवा साइंटिफिक को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, निचली अदालत में चल रहा केस रद्द
ट्रेड यूनियनों के संवैधानिक अधिकारों पर हो रहा हमला
लगातार न्यूज से बातचीत में एटक की महासचिव अमरजित कौर ने कहा कि केन्द्र सरकार सरकारी व पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों को बेचने का कार्य कर रही है. इन उद्योगों को सेफ गार्ड कैसे करना है, ट्रेड यूनियनों को अपनी भूमिका कैसे निभानी है, स्टील, आयरन ओर, कोल आदि सेक्टर को कैसे बचाना है, इस पर इस कांफ्रेंस में चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पब्लिक व सरकारी उपक्रमों के साथ-साथ ट्रेड यूनियनों व उनके संवैधानिक अधिकारों पर भी हमला कर रही है. जैसे यूनियन रजिस्टर, डी-रजिस्टर कराना, ये सबकुछ सरकार नये दायरे के अंदर लेकर आ रही है. विशाखापट्टनम प्लांट को केन्द्र सरकार बेचने का निर्णय लिया है. इसके खिलाफ वहां के मजदूर व आम जनता 800 दिनों से आंदोलित हैं. यह आंदोलन सिर्फ श्रमिक नहीं कर रहे हैं बल्कि जिन किसानों ने पब्लिक सेक्टर के लिए अपनी जमीनें दी थी वह भी आंदोलन में साथ हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-mayor-laid-the-foundation-stone-of-the-road-to-be-built-at-a-cost-of-18-46-lakhs/">आदित्यपुर: 18.46 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का मेयर ने किया शिलान्यास
Leave a Comment