Search

 
 
 

किरीबुरू: बड़ाजामदा हरिजन बस्ती में जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी देने का कार्य शुरू

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : बड़ाजामदा के हरिजन बस्ती में जल जीवन मिशन एंव सिंगल विलेज वाटर सप्लाई योजना का शिलान्यास जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एंव नारियल फोड़ कर किया. इस अवसर पर जलापूर्ति योजना का कार्य करने वाली एजेंसी मेसर्स साकेत सुमन के प्रोजेक्ट मैनेजर ध्रुव एंव वरिष्ठ प्रबंधक ललन कुमान ने बताया कि इस हरिजन बस्ती में कुल 22 परिवार रहते है, जिनकी आबादी लगभग 100 के करीब है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dabistan-e-jamshedpur-mushaira-organized-poets-of-the-city-presented-their-compositions/">जमशेदपुर

: दबिस्तान-ए-जमशेदपुर मुशायरा आयोजित, शहर के शायरों ने प्रस्तुत की अपनी रचनाएं

पीएचइडी की ओर से कराया जा रहा निर्माण कार्य

इस जलापूर्ति योजना के तहत सभी 22 घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा. यह कार्य पीएचइडी विभाग की ओर से कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हरिजन बस्ती के अलावे गांवगुटु, फुटबौल मैदान, जामदा बस्ती, टंकीसाई, भठ्ठीसाई, केन्द्रीय अस्पताल बस्ती, काटेसाई, कोलायसाई, प्लौटसाई, पंड्रासाली आदि गांव व उसके वैसे टोला जहां के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है, वहां-वहां इस योजना के तहत लोगों के घरों में पानी पहुंचाया जाएगा. इसके लिये सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा कार्य भी चरणबद्ध तरीके से प्रारम्भ कर दिया गया है. मौके पर बलदेव व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-memorandum-submitted-to-minister-banna-gupta-against-increase-in-holding-tax/">आदित्यपुर

: होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही