Kiriburu (Shailesh Singh) : पश्चिमी सिंभूम से सटे क्योंझर (ओडिशा) जिला के बड़बिल उत्सव मैदान में सर्व भारतीय आदिवासी कम्यूनिटी के तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव शनिवार से शुरु हुआ. राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य मंत्री विशेश्वर टुडू, विधायक मोहन माझी, पदम्श्री तुलसी मुंडा आदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजाति समाज के सर्वांगिण विकास के लिये निरंतर कार्य हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार जनजाति समाज के सर्वांगिण विकास के लिये निरंतर कार्य कर रही है. जनजाति समाज के लोगों को हर क्षेत्र में अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है. आदिवासी बच्चों के लिये उनका मंत्रालय देश भर में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने जा रही है. उन्होंने सफल आयोजन के लिये आयोजन समिति को बधाई दी. [caption id="attachment_643495" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/20rc_m_218_20052023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> अर्जुन मुंडा को सम्मानित करते आयोजन समिति के सदस्य[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-chamber-wrote-a-letter-to-the-railway-minister-on-the-continuous-delay-of-trains-between-tata/">जमशेदपुर
: चैंबर ने टाटा व रायपुर के बीच ट्रेनों के लगातार विलंब होने पर रेल मंत्री को लिखा पत्र
: जैतगढ़ में बालू माफियाओं से आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में ग्रामीण
alt="" width="600" height="400" /> अर्जुन मुंडा को सम्मानित करते आयोजन समिति के सदस्य[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-chamber-wrote-a-letter-to-the-railway-minister-on-the-continuous-delay-of-trains-between-tata/">जमशेदपुर
: चैंबर ने टाटा व रायपुर के बीच ट्रेनों के लगातार विलंब होने पर रेल मंत्री को लिखा पत्र
विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे
कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचे हैं. तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में मुख्य रुप से आदिवासियों की कला, संस्कृति, परंपरा, भाषा, साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य के विषय में चर्चा की गयी. साथ ही देश भर के आदिवासियों को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने की अपील की गयी. आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रगति पर भी जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-in-jaitgarh-preparing-to-fight-one-on-one-with-sand-mafia/">किरीबुरू: जैतगढ़ में बालू माफियाओं से आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में ग्रामीण
Leave a Comment