Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : संयुक्त मोर्चा सेल प्रबंधन की स्थानाीयता व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ करेगा संघर्ष

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु खदान के संयुक्त यूनियन की बैठक सामुदायिक भवन किरीबुरु में स्थानीय मुद्दों को लेकर हुई. बैठक में सरकारी आदेश का उल्लंघन तथा स्थानीयता का अवहेलना कर खदान में नियुक्ति लेने जैसे सेल प्रबंधन की कार्य कलाप की निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. कहा गया कि स्थानीय बेरोजगार रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं. कुछ बतौर ठेका श्रमिकों की तरह खदान में कार्यरत हैं. उत्पादन में अपना सब कुछ न्यौछावर किए हुए हैं, पर जब बहाली होती है तो उसमें इन्हे अनदेखी किया जाता है. इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश">https://lagatar.in/voting-begins-for-general-elections-in-bangladesh-bnp-boycotts/">बांग्लादेश

में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, बीएनपी ने किया बहिष्कार, शेख हसीना ने डाले वोट
जल-जंगल-जमीन जिनकी है उन्हें लोक जन सुनवाई में रोजगार देने का वादा किया जाता है, पर जब रोजगार देने की बारी आती है तो उन्हें धोखा देकर बाहरी लोगों को नियुक्ति दिया जाता है. 2010 तक की बहाली में स्थानियता का बढा़वा दिया गया. इसके बाद जितनी भी बहाली लिया गया, स्थानियता को अवहेलना किया गया. जबकि झारखंड सरकार ने 75 फीसदी स्थानियता का प्रावधान रखा है. उसे भी उल्लंघन कर नियुक्ति में बाहरी लोगों को प्रभुत्व दिया जा रहा है. सेलकर्मियों को मेडिकल इन्वैलिडेशन से अपने आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान है, उसे भी पुरा नहीं कर रही है. कर्मचारी कार्य करने में असमर्थ हैं, उनके पुत्र पुत्री को काम देना छोड़ नियुक्ति मे बाहरी लोगों की बहाली पर सेल प्रबंधन जोर दे रहा है. अर्थात जिनकी जमीन उन्हें ही बेदखल करने का षडयंत्र रच रहा है. इसका संयुक्त मोर्चा पुर जोर विरोध करता है. इसे भी पढ़ें : 480">https://lagatar.in/07-january-read-the-big-news-of-jharkhand-and-the-country-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">480

करोड़ खर्च, लाभ जीरो, राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे हेमंत सोरेन, अवैध खनन मामले में ईडी का कसता शिकंजा!, 8 राज्यों में खुलेगा प्रवासी मजदूर ”आश्रय” केंद्र समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
बैठक में स्थानीय समस्या बेरोज़गारी, अस्पताल में चिकिस्त्कों की कमी, दासा भुगतान में कटौती, एमआई से नियुक्ति, स्थानीय यूनियन का अवहेलना आदि मुद्दों पर चर्चा हुई. एमआई और अन्य मुद्दों पर अगर सेल प्रबंधन सकारात्मक रवैया नही उठाता है तो संयुक्त मोर्चा कड़े कदम उठाने को बाध्य होगा. गुआ खदान में हो रही आंदोलन को समर्थन देते हुए सेल प्रबंधन किरीबुरु को यह चेतावनी देने का निर्णय लिया गया की गुआ खदान में ज्वाइनिंग करने आये 18 बाहरी लोग जिनको गुआ के लोग भारी विरोध कर होने नहीं दिया है, अगर किरीबुरु खदान में उन्हें ज्वाइनिंग देने का प्रयास किया जाता है तो संयुक्त यूनियन पूरे खदान को ठप करने को बाध्य होगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-all-is-not-well-in-bjp/">लातेहार

भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं
पहले स्थानीय व ठेका श्रमिकों को नौकरी में प्राथमिकता दिया जाए अन्यथा आंदोलन को झेलने को तैयार रहें. इस बैठक में एटक, इंटक, सीटू, बीएमएस, जेएमएमयू, झारखण्ड मजदूर संघर्ष संघ समेत अन्य यूनियन के लोगों के मजदूर नेता जिसमें सहज़ादा अहमद, राजेंद्र सिंधिया, जगमोहन सामद, कामदेव मिश्रा, मुकेश ठाकुर, प्रमोद महंता, महेश्वर पान, सजीव सिंह, संजीत कुमार, युधिष्ठिर पोसायत, गौतम कुमार, सुनिल कुमार पासवान आदि अनेक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश">https://lagatar.in/voting-begins-for-general-elections-in-bangladesh-bnp-boycotts/">बांग्लादेश

में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू, बीएनपी ने किया बहिष्कार, शेख हसीना ने डाले वोट

किरीबुरु : एनसीक्यूसी प्रतियोगिता में सेल की 10 टीमों ने लहराया परचम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Team.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की झारखण्ड खान समूह (जेजीओएम) की किरीबुरु, मेघाहातुबुरु एवं गुआ खदान की 11 में से 10 टीमों ने नागपुर में आयोजित नेशनल कन्वेंशन औन क्वालिटी कान्सेप्ट (एनसीक्यूसी)-2023 प्रतियोगिता में अपनी केस स्टडीज प्रस्तुत कर सफलता का झंडा गाडा़. इस प्रतियोगिता में जेजीओएम की 10 टीमों को पर एक्सेलेंट (सर्वोच्च उत्कृष्टता पुरस्कार) और एक टीम को उत्कृष्टता पुरस्कार मिला. पर एक्सेलेंट (स्वर्ण पदक) पाने वाली टीमों में किरीबुरु की उद्यम टीम (क्यूसी) जिसमें अमरीतेष, मनोरंजन राणा, सूरज सिंह, एचएम साहू, एस सी नायक, एच महाराणा शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-80-percent-of-the-plants-planted-at-a-cost-of-rs-51-87-lakh-were-destroyed-due-to-lack-of-maintenance/">हजारीबाग

: देखरेख के अभाव में नष्ट हो गए 51.87 लाख रुपये की लागत से लगे 80 प्रतिशत पौधे
सहायक महाप्रबंधक ए नागरु के नेतृत्व वाली तत्पर टीम, प्रबंधक कुमार आशीष के नेतृत्व वाली उर्जा टीम, स्वावलम्बी टीम, उन्नति टीम, मेघाहातुबुरु के सहायक महाप्रबंधक एस के साहू के नेतृत्व वाली निशाना टीम के अलावे निर्माण टीम, संकल्प टीम, सृजन टीम, गुआ खदान के उप प्रबंधक एस कुमार के नेतृत्व वाली संकल्प टीम को पर एक्सेलेंट अवार्ड दिया गया. जबकि गुआ की दृष्टि टीम को उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही