Search

 
 
 

किरीबुरु : सारंडा के रांगरिंग डैम क्षेत्र में हाथियों से ग्रामीण व मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी भयभीत

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा स्थित रांगरिंग गांव के बगल में डैम में एक जंगली दंतैल हाथी के निरंतर भ्रमण से रांगरिंग, नुईयागड़ा, बोड़दाभट्ठी, कलैता, मर्चीगड़ा आदि गांवों के ग्रामीण और सेल की मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी व ठेका मजदूरों भयभीत हैं. उल्लेखनीय है कि उक्त रांगरिंग डैम को सेल की मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने चार दशक पूर्व बनवाया था. यह डैम मेघाहातुबुरु खदान का लौह चूर्ण व लाल पानी बहकर सारंडा जंगल में नहीं जाये इसलिये बनाया गया है. डैम में फाइन्स भर जाने के बाद सेल प्रबंधन फाइन्स को उठाकर उसका इस्तेमाल करती है. इसे भी पढ़ें : मेक्सिको">https://lagatar.in/27-killed-in-bus-accident-in-southern-mexico-24-dead-in-south-africa-due-to-gas-leak/">मेक्सिको

में बस दुर्घटना, 27 की मौत, दक्षिण अफ्रीका में गैस रिसाव से 24 मरे
इसी फाइन्स को जेसीबी मशीन व हाईवा के सहारे उठाने का कार्य सेल के ठेका कंपनी के कर्मचारी कर रहे थे. इसी दौरान एक हाथी जंगलों से सूखे डैम में प्रवेश किया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. कुछ मजदूर ने दूर से हाथी का वीडियो बनाया. इस डैम व आसपास के गांव क्षेत्रों में हाथी निरंतर आते रहते हैं. यह हाथी बीते दिनों किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु टाउनशिप में भी प्रवेश कर गया था. इससे लोगों में दहशत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही