Search

 
 
 

किरीबुरु : शहर के करीब पहुंचा जंगली हाथी, वन विभाग भगाने में जुटा

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु शहर के टाउन रोड (टीआर) गेट से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित वायरलेस मैदान क्षेत्र में सोमवार की शाम लगभग 4.30 बजे एक हाथी सारंडा जंगल से भटकते हुए पहुंचा. इस हाथी के आने की खबर के बाद किरीबुरु वन विभाग की टीम हाथी को भगाने में लगी हुई है. वन विभाग के कर्मचारी शंकर पांडेय ने बताया कि अभी तक एक हाथी देखा गया है. उसे वायारलेस मैदान क्षेत्र के झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती जंगल से भगाया गया है. हाथी अभी अपना रूट किरीबुरु के चर्च हाटिंग एवं उससे सटे बोलानी खदान क्षेत्र की ओर किया है. वह किरीबुरु शहर में नहीं घुसे इसके लिए उसे सुरक्षित जंगल में भगाने की कोशिश की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-student-fell-unconscious-in-school-relatives-rushed-her-to-hospital/">जमशेदपुर

: स्कूल में छात्रा गिरकर हुई बेहोश, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
शंकर पांडेय ने शहर की जनता से अपील की है कि वह हाथी की मौजूदगी वाले क्षेत्र में नहीं जायें, शोर नहीं मचायें, अन्यथा हाथी हमला कर सकता है. उन्होंने शहर के किनारे की बस्तियों में रहने वाले लोगों को रात में काफी सतर्क व सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि बीते दिनों की तरह रात में हाथी उक्त बस्तियों में आकर नुकसान पहुंचा सकता है. उल्लेखनीय है कि जिस क्षेत्र में हाथी आया है, उस किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग एवं इस मार्ग के किनारे स्थित वायरलेस मैदान में प्रतिदिन सुबह-शाम सैकड़ों लोग वाकिंग एवं आना-जाना करते हैं. ऐसे में सभी को इस मार्ग से सतर्क होकर गुजरने अथवा टहलने की जरूरत है. हाथी पिछले 15 दिनों से किरीबुरु, मेघाहातुबुरु एवं हिलटॉप जैसे शहरी क्षेत्रों के करीब जंगल में घूम रहा है. वह रात में शहर के आवासीय क्षेत्रों में भी प्रवेश कर दहशत फैला रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही