Search

किरीबुरू : जिप सदस्य व पीएचईडी विभाग ने किया दिरीबुरु जल आपूर्ति योजना का निरीक्षण

Kiriburu (Shailesh Singh) : पीएचईडी विभाग के अधिकारियों ने जिप सदस्य देवकी कुमारी के साथ गुरुवार को दिरीबुरु-बोकना जल आपूर्ति योजना, टंकीसाई में क्षतिग्रस्त पानी टंकी एवं टंकुरा में हर घर नल-जल योजना का निरीक्षण किया. इस बाबत देवकी कुमारी ने बताया की दिरीबुरु-बोकना जल आपूर्ति योजना का कार्य लगभग 5 करोड़ की लागत से पिछले डेढ़ वर्षों से चल रहा है. इस कार्य को पूर्ण होने में और डेढ़ वर्ष लगेगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-car-rider-including-driver-narrowly-escaped-in-road-accident/">किरीबुरू

: सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे ड्राइवर सहित कार सवार

क्षेत्र की जनता को पेयजल की समस्या से मिलेगी मुक्ति

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Kiriburu-Inspection-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस योजना के पूर्ण होने से क्षेत्र की जनता को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलेगी. दूसरी तरफ टंकीसाई में क्षतिग्रस्त पानी टंकी का छज्जा गिर गया है. इस टंकी से प्लॉट साई, काटेसाई, टंकीसाई आदि क्षेत्र के लोगों को पेयजल मिलता है जो प्रभावित हो रहा है. इसका ग्रामसभा करा जल्द डीएमएफटी फंड से निर्माण कराया जाएगा. टंकुरा, कंतोड़िया, गुवासाई आदि क्षेत्रों में हर घर नल योजना का कार्य चल रहा है. इसका भी निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान जीप सदस्य देवकी कुमारी, पीएचईडी विभाग के जेई कामदेव उरांव, काशीनाथ सोनकर, गोवर्धन चौरसिया, दीवाकर साह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp