Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानिए झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Ranchi : शुक्रवार को राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली. शनिवार को भी कई शहरों में बारिश होने के आसार हैं. राजधानी और आसपास के जिलों समेत राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को दिन में शुरुआती गर्मी के बाद बादल छाने के आसार हैं. जमशेदपुर में रात को 38 मिलीमीटर बारिश हुई. यहां के तापमान में और कमी आने की संभावना है.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी दिन के दूसरे हिस्से में आंधी और गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इससे तापमान नियंत्रित रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि मौसम बदलाव का असर पलामू में कम रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक हो सकता है. राज्य के शेष हिस्सों में तापमान इससे कम रहने की संभावना जाहिर की गई है.

विभिन्न शहरों में शनिवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 37.0 23.0
  • बोकारो 37.0 24.0
  • पलामू 40.0 26.0
  • दुमका 36.0 25.0
  • जमशेदपुर 39.0 26.0
  • देवघर 35.0 24.0
  • गिरिडीह 36.0 25.0
  • धनबाद 35.0 24.0
  • हजारीबाग 38.0 24.0
  • रामगढ़ 37.0 24.0
  • कोडरमा 39.0 27.0

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही