Search

 
 
 

युवा उद्यमी धर्मेश उरांव का मुंबई में कोरोना से निधन, झारखंड के रहने वाले थे

 

Ranchi : रिलायंस इंडस्ट्रीज मुंबई में सहायक वाइस प्रेसिडेंट और विदेशों में निर्यात संबंधित व्यपार के हेड के पद पर कार्यरत झारखंड के रहने वाले युवा उधमी धर्मेश उरांव का निधन हो गया. वे कोरोना से संक्रमित थे. नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली. धर्मेश उरांव झारखंड के विख्यात शिक्षाविद और रांची विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान के पूर्व डीन डॉ. करमा उरांव और शांति उरांव के बड़े पुत्र थे.

शादीशुदा थे धर्मेश और एक बेटा भी है

धर्मेश उरांव शादीशुदा थे. उनकी पत्नी शीतल प्रदेशी हैं और एक पुत्र दिव्यार्थ उरांव ऊर्फ बंगायो है. धर्मेश के भाई सनी उरांव न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और बहन चाला उरांव आयरलैंड में हैं. धर्मेश उरांव की शिक्षा संत जेवियर स्कूल रांची, डीएवी हेहल हुई थी. बीआईटी मेसरा से बीटेक की डिग्री हासिल की थी. भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता से एमबीए करने के बाद 2007 में प्रबंधक के रूप में रिलायंस इंडस्ट्रीज मुंबई में योगदान दिया था. 13 वर्ष से कंपनी को अपनी सेवा दे रहे थे.

शोक संवेदनाओं का तांता

युवा उधमी के असामयिक निधन पर शोक संदेश का तांता लग गया है. इनमें रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय, वर्तमान कुलपति प्रो. कामिनी कुमार, राज्यपाल के पूर्व ओएसडी प्रो. आनंद भूषण, डॉ. प्रकाश चंद्र उरांव, वर्तमान ओएसडी जे के दास, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव,पूर्व मंत्री गीता उरांव, सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा, डॉ. पवन चौबे,डॉ. अविनाश चन्द्र मिश्र, डॉ. हरि उरांव, एस टी एस सी परिसंघ के अध्यक्ष एलएम उरांव, सदस्य दिनेश उरांव, गीता उरांव, भीखम उरांव, गुमला से दीप नारायण उरांव, युवा प्राध्यापक डॉ. जगदीप उरांव, डॉ. निरंजन महतो, आदिवासी जनपरिषद के प्रेमसाही मुंडा ने संवेदना व्यक्त की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही