Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानें किस दिन मनाये रक्षाबंधन, 11 अगस्त को पूरे दिन रहेगा भद्रा का साया

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : रक्षाबंधन का त्यौहार हर साल सावन की पूर्णिंमा तिथि को मनाया जाता है. लेकिन इस बार पूर्णिमा के दिन भद्रा नक्षत्र पड़ रहा है. इसलिए रक्षाबंधन को लेकर संशय बना हुआ है. कुछ पंडितों का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 11 अगस्त को मनाना शुभ रहेगा. वहीं कुछ का कहना है कि राखी 12 अगस्त को मनाया जायेगा. इस बार पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ रही है. यह 11 अगस्त को 9 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. 11 अगस्त को पूरे दिन भद्रा पड़ रहा है. शास्त्रों के अनुसार, इस समय कोई भी शुभ काम करना वर्जित होता है. इसलिए रक्षाबंधन का त्यौहार 12 अगस्त को मनाया जायेगा. (पढ़ें, बिहार">https://lagatar.in/it-is-decided-to-form-a-grand-coalition-government-in-bihar-nitish-will-be-the-cm-shakeel-ahmed-khan/">बिहार

में महागठबंधन की सरकार बनना तय, नीतीश ही होंगे CM – शकील अहमद खान)

7 बजकर 5 मिनट से पहले बांध ले भाईयों को राखी

अगर आप रक्षा बंधन 12 अगस्त को मना रहे हैं तो सुबह 07 बजकर 05 मिनट से पहले ही अपने भाई की कलाई पर राखी बांध दें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार रक्षा बंधन के दिन 2 शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहा है. आयुष्मान योग दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जायेगा. सौभाग्य योग किसी भी शुभ कार्य के लिए मंगलकारी माना गया है. जबकि आयुष्मान योग में किये गये कार्य लंबे समय के लिए फलदायी होते हैं. इसे भी पढ़ें : हिमाचल">https://lagatar.in/indo-us-joint-exercise-begins-near-china-border-in-himachal-pradesh/">हिमाचल

प्रदेश में चीन सीमा के पास भारत-अमेरिका का संयुक्त युद्धाभ्यास वज्र प्रहार शुरू

राखी बांधने की सही विधि

धार्मिक मान्यता है कि राखी बांधते वक्त भाई का मुंह पूरब दिशा की ओर होना चाहिए. बहन का मुख पश्चिम दिशा में होना चाहिए. राखी बांधने के लिए सबसे पहले अपने भाई के माथे पर रोली-चंदन और अक्षत का टीका लगाएं. इसके बाद भाई को घी के दीपक से आरती करें. उसके बाद दाहिने हाथ में राखी बांधे और भाई का मुंह मीठा कराएं. इसे भी पढ़ें : प्राकृतिक">https://lagatar.in/alert-in-jharkhand-regarding-protection-from-natural-calamity-instructions-issued-to-all-civil-surgeons/">प्राकृतिक

आपदा वज्रपात से बचाव को लेकर झारखंड में अलर्ट, सभी सिविल सर्जनों को निर्देश जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही