Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किस विधेयक में क्या किए गए हैं प्रावधान जानिए

विश्वविद्यालयों में बीसी, प्रोवीसी, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक और वित्तीय सलाहकार जैसे पदों पर नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होगा. •    विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों व गैर पदों पर बहाली और प्रमोशन का फैसला राज्य सरकार करेगी.
Advertisement
Advertisement

झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025

•    विश्वविद्यालयों में बीसी, प्रोवीसी, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक और वित्तीय सलाहकार जैसे पदों पर नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होगा.
•    विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों व गैर पदों पर बहाली और प्रमोशन का फैसला राज्य सरकार करेगी.
•    सीनेट की अध्यक्षता प्रो-वीसी या उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री करेंगे.
•    सीनेट की बैठक वर्ष में दो बार होगी.

 

झारखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक, 2025

•    निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की फीस को विनियमित करने के लिए एक मजबूत नियामक ढांचा स्थापित किया जाएगा.
•    शुल्क विनियमन समिति की स्थापना की जाएगी जो फीस संरचना को निर्धारित करेगी और मनमानी फीस को रोकने के लिए काम करेगी.
•    छात्रों के लिए शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाएगा.

 

झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025

•    कोचिंग सेंटरों की निगरानी और विनियमन के लिए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय नियामक प्राधिकरण स्थापित किए जाएंगे.
•    सभी कोचिंग सेंटरों, विद्यार्थियों, ट्यूटर्स और मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाताओं के लिए अनिवार्य पंजीकरण प्रणाली लागू की जाएगी.
•    कोचिंग सेंटरों को पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाताओं द्वारा करियर मार्गदर्शन और मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं प्रदान करना अनिवार्य होगा.

 

झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025

•    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अनुमोदनों और निरीक्षणों से छूट प्रदान की जाएगी.
•    उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यह विधेयक लाया गया है.

 

झारखंड प्लेटफार्म आधारित गिग श्रमिक (निबंधन और कल्याण) विधेयक, 2025

•    गिग श्रमिकों के लिए सभ्य काम सुनिश्चित करने, न्यूनतम पारिश्रमिक स्थापित करने और सामाजिक सुरक्षा के लिए एक नियामक तंत्र लागू किया जाएगा.
•    गिग श्रमिकों के लिए पंजीकरण प्रणाली लागू की जाएगी और उनके कल्याण के लिए काम किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही