Search

 
 
 

कोडरमा : कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दंपत्ति की दम घुटने से मौत

कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कमरे में अंगीठी (बोरसी) जलाकर सो रहे दंपती की दम घुटने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान वीरेंद्र शर्मा उर्फ नन्हकू (55 वर्षीय) और उनकी पत्नी कांति देवी (48 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Koderma :  कोडरमा थाना क्षेत्र के पूर्णानगर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कमरे में अंगीठी (बोरसी) जलाकर सो रहे दंपती की दम घुटने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान वीरेंद्र शर्मा उर्फ नन्हकू (55 वर्षीय) और उनकी पत्नी कांति देवी (48 वर्षीय) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र शर्मा कोडरमा बाजार में सैलून चलाते थे. गुरुवार रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद वे और उनकी पत्नी कमरे में सोने चले गए. अत्यधिक ठंड के कारण उन्होंने कमरे में अंगीठी जला ली.

अंगीठी से निकलने वाले धुएं और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई. शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जब उनकी बड़ी बहू जयंती देवी कमरे में पहुंचीं, तो दोनों जमीन पर बेसुध पड़े मिले और नाक से खून निकल रहा था.

परिजनों ने तुरंत दंपत्ति को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर कोडरमा पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के पुत्र का बयान दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही