Search

 
 
 

कोडरमा : सैनिक स्कूल तिलैया का 59वां स्थापना दिवस, मनाया जा रहा हीरक जयंती वर्ष

 
Koderma : भारत का गौरव सैनिक स्कूल तिलैया अपनी स्थापना के साठवें वर्ष "हीरक जयंती वर्ष" में प्रवेश कर रहा है. यह बात स्वयमेव प्रमाणित कर रहा है कि जिस वात्सल्य और अभिभावकत्व का सहज निष्पादन इस विद्यालय ने पिछले साठ वर्षों में किया है वह अनुकरणीय है. देश-प्रदेश के कई गणमान्य अतिथियों व पूर्व छात्रों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी मौजूद थीं. 59वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ `इम्मोर्टल तिलैयन` पर श्रद्धा सुमन चढाने के साथ हुआ. इसके बाद ग्रुप कैप्टन राहुल सकलानी प्राचार्य सैनिक स्कूल तिलैया, पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार गौरव, उपप्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल धीरज कुमार विश्वकर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर अनंत श्रीवास्तव ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये. तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने ऑडिटोरियम में अन्य गणमान्य अतिथियों की अभिनव उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित किया गया. सैनिक स्कूल तिलैया के संस्थापक प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल एल.ई.जी स्मिथ को पुष्पांजली अर्पित की गई. इसे भी पढ़ें–1932">https://lagatar.in/if-you-want-to-implement-1932-then-challenge-the-decision-of-the-5-judge-bench-of-the-high-court-hemant-saryu/">1932

लागू करना चाहते हैं तो हाईकोर्ट के 5 जजों की बेंच के फैसले को चुनौती दें हेमंत: सरयू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही