Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा :  AAP का जयनगर थाना पर भ्रष्टाचार का आरोप, SP से एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की मांग

Advertisement
Advertisement
Koderma :  जयनगर थाना क्षेत्र स्थित डंडाडीह पावर हॉउस के पास आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दामोदर यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इस बैठक में जयनगर थाना में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष दामोदर यादव ने आरोप लगाया कि जयनगर थाना पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त है. इस थाना में आवेदन देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं किया जाता है. इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है. कहा कि जब कोई पीड़ित थाना में आवेदन देने जाता है तो उसे गाली-गलौज कर भगा दिया जाता है. समाजसेवी राजकुमार पासवान को भी जाति सूचक शब्द से भी संबोधित किया गया था. इसको लेकर स्थानीय विधायक अमित यादव ने विधानसभा में भी आवाज उठायी थी. लेकिन इस पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. (पढ़ें, पहली">https://lagatar.in/on-the-first-monday-dc-ssp-reviewed-the-route-from-golden-rekha-river-to-pahari-mandir/">पहली

सोमवारी कल, डीसी-एसएसपी ने स्वर्ण रेखा नदी से पहाड़ी मंदिर तक के रूट का लिया जायजा, दिये कई दिशा-निर्देश)

सुनवाई नहीं होने पर प्रतिवाद मार्च निकाला जायेगा, फिर उग्र आंदोलन होगा

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दामोदर यादव ने इसे लेकर एसपी कुमार गौरव को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर इस पर सुनवाई नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी द्वारा जयनगर में प्रतिवाद मार्च निकाला जायेगा. उसके बाद भी अगर सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, पुरुषोत्तम यादव, मोहम्मद जावेद अख्तर, रमेश यादव, महेश यादव, राजकुमार पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-union-home-ministrys-reply-to-tmc-there-was-no-violence-at-booths-where-capfs-were-deployed/">पश्चिम

बंगाल : केंद्रीय गृह मंत्रालय का टीएमसी को जवाब, सीएपीएफ की तैनाती वाले बूथों पर कोई हिंसा नहीं हुई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही