Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : रेलवे टिकट काउंटर की मनमानी, खुला पैसा नहीं रहने पर यात्रियों को चुकानी पड़ रही अधिक कीमत

Koderma : रेलवे यात्री की सुविधा बढ़ाने के कई दावे करती है, लेकिन कोडरमा रेलवे टिकट काउंटर पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. टिकट लेते समय अगर आपके पास खुले पैसे नहीं है तो फिर आपको उस टिकट की अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. यह प्रत्येक दिन की बात है. ऐसा देखा गया है कि यात्रियों को खुला पैसा नहीं देने पर बेवजह परेशान किया जाता है. परेशान होकर यात्री एक्ट्रा खुले पैसे काउंटर में छोड़ कर चले जाते हैं. इसे भी पढ़ें - एंटी">https://lagatar.in/look-24-by-doing-anti-aging-treatment-at-the-age-of-42/">एंटी

एजिंग ट्रीटमेंट कर 42 की उम्र में 24 के दिखें !

काउंटर के आसपास घुमते रहते हैं दलाल 

कोडरमा रेलवे स्टेशन पर कई दलाल भी घुमते रहते हैं, जो टिकट काउंटर के इर्द गिर्द दिख जाते हैं. यात्रियों ने बताया कि कई बार वे लोग रिजर्वेसन कराने के लिए लाइन में लगे रहते हैं, जब वह खिड़की के पास पहुंचते हैं तो टिकट ख़त्म हो चुका होता है. लोगों का कहना है कि दलालों के द्वारा पहले से ही टिकट बुकिंग काउंटर वाले से सेटिंग रहती है. दलालों के आदमी ही आगे की लाइन में लगे रहते हैं. जिस वजह से रिजर्वेसन टिकट दलालों के हाथ में चला जाता है. तब दलाल अधिक कीमत पर टिकट आम आदमी को देते हैं. कई बार यात्रियों के द्वारा इसका विरोध भी किया गया है. लेकिन दलालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. आरपीएफ ने कुछ दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसके बावजूद दलालों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है. हालांकि रेलवे अधिकारी यह जरुर कहते है कि टिकट दलाली को बंद किया जायेगा. परन्तु अभी तक यह खेल चल ही रहा है. वहीं इस मामले पर स्टेशन अधीक्षक एमके महाराज ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है. इस बाबत कोई लिखित आवेदन देता है या मामला संज्ञान में आता है तो मैं इस पर अवश्य कार्रवाई करूंगा. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/medical-team-reached-ed-office-to-check-health-of-amit-agarwal/">अमित

अग्रवाल के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल टीम पहुंची ईडी ऑफिस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही