Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: गर्मी आते ही बदला खान-पान, कोल्डड्रिंक और आइसक्रीम ने ली चाय कॉफी की जगह

Koderma: मौसम बदलने के साथ ही होलट और रेस्टोरेंट का मेन्यू भी बदल गया है. गर्मी आते ही लोग जंक फूड के बदले सादा और तरल पेय पदार्थ की डिमांड कर रहे हैं. अधिकतर लोग ठंडा पानी, नींबू पानी, नींबू की शिकंजी, शर्बत, फलों का रस, छाछ, लस्सी आदि की मांग कर रहे हैं. ब्रेकफास्ट में इडली, डोसा या चिला खाना पसंद कर रहे हैं. दोपहर के भोजन में मौसमी सब्जियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं. तो वहीं छोटे बच्चे आइसक्रीम खाना पसंद कर रहे हैं. गर्मी में चाय, कॉफी की जगह कोल्डड्रिंक ने ले ली है. शहर के चौक-चौराहों पर आइस्क्रीम और शीतल पेय की दुकानें सज गई हैं. इन दुकानों में बच्चों-युवाओं की भीड़ बढ़ने लगी है.  

आइसक्रीम की दुकानों में बढ़ी भीड़

गर्मी के दिनों में लोग आइसक्रीम खाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. बच्चे हो या उम्रदराज लोग सभी आइसक्रीम पसंद करते हैं. दुकानों में हर फ्लेवर की आइस्क्रीम की डिमांड बढ़ गयी है. दुकानों में 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की आइस्क्रीम मौजूद है. लोगों का कहना है कि गर्मी के दिन में शरीर को पानी की जरुरत होती है, इसलिए इस मौसम में खाने-पीने का विशेष ध्यान देना पड़ता है.  

क्या कहते हैं डॉक्टर ?

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-166.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेश पंडित का कहना है कि गर्मी के दिनों में शरीर को अधिक पाने की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को समय-समय पर पानी देते रहना चाहिये. गर्मी में उन्होंने मौसमी फलों का सेवन अधिक करने की सलाह दी है. गर्मी के मौसम में होने वाली बिमारियों से बचने के लिये हल्की तबीयत खराब होने पर भी डॉक्टर से सलाह लेने की बात कही है. इसे भी पढ़ें:  झारखंड">https://lagatar.in/60-40-formula-will-not-work-in-jharkhand-babulal-marandi/">झारखंड

में नहीं चलेगा 60-40 का फार्मूला – बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही