Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : शिविर लगाकर 25 बिरहोरों का खोला गया बैंक में खाता

Kodermaजिले के झुमरी तिलैया स्थित बिरहोर कॉलोनी झरनाकुंड में शिविर लगाकर 25 बिरहोरों का बैंक में खाता खोला गया. बैंक ऑफ इंडिया झुमरी तिलैया एवं आदर्श फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से बिरहोरों का खाता खोला गया.  बता दें कि कुछ दिन पहले आदर्श फाउंडेशन ने झरनाकुंड बिरहोर कॉलोनी में डोर टू डोर सर्वे कर बैंक एकाउंट से वंचित बिरहोर परिवारों की सूची तैयार की. सूची को जिला प्रबंधक कोडरमा को सौंपा गया. फाउंडेशन ने शिविर लगाकर बैंक अकाउंट खोलने की मांग की. इसे भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-kashmir-slipped-from-the-icy-track-and-fell-into-the-ditch-3-army-soldiers-martyred/">जम्मू-कश्मीर

: बर्फीले ट्रैक से फिसल कर खाई में गिरे, सेना के 3 जवान शहीद 

 25 बिरहोर परिवारों का बैंक एकाउंट खोला गया

फाउंडेशन की मांग पर मंगलवार को शिविर का आयोजन कर दिलीप बिरहोर,करन बिरहोर,सुखदेव बिरहोर, नागो बिरहोर,सुनील बिरहोर, बिरजू बिरहोर, मीना बिरहोरनी, कविता बिरहोरनी, मुनिया कुमारी, रीना कुमारी, सुनीता बिरहोरनी, खुशबू बिरहोरनी, सरिता बिरहोरनी सहित कुल 25 बिरहोर परिवारों का बैंक एकाउंट खोला गया. इसे भी पढ़ें - गुमला">https://lagatar.in/gumla-woman-killed-by-hitting-her-leg-in-chainpur/">गुमला

: चैनपुर में टांगी से मारकर महिला की हत्या

बैंक एकाउंट खुल जाने से योजनाओं का मिलेगा लाभ 

इस संबंध में आंगनबाड़ी सहायिका मीनिता बिरहोरनी ने कहा कि बैंक एकाउंट खुल जाने से पेंशन, बिरसा आवास सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब बिरहोरों को मिलेगा. इसके लिए आदर्श फाउंडेशन एवं बैंक ऑफ इंडिया को मैं धन्यवाद देती हूं. इस मौके पर नव प्राथमिक विद्यालय, झरनाकुंड के सचिव सुरेन्द्र शर्मा, सहयोगी शिक्षक संतोष राज, बैंक ऑफ इंडिया के रंजीत कुमार,अनमोल कुमार, आंगनबाड़ी सहायिका मीनिता बिरहोरनी और आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - रोड">https://lagatar.in/ranchi-district-administration-took-out-a-rally-regarding-road-safety-rajya-sabha-mp-mahua-manjhi-flagged-off/">रोड

सेफ्टी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने निकाली रैली, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही