Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : संकट मोचन हनुमान मंदिर में भजन का हुआ आयोजन, झूमे श्रद्धालु

Koderma : जिले के अडडी बंगला रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में पर भजन का आयोजन किया गया. भजन संध्या का आयोजन रविवार को किया गया था. इस अवसर पर बाबा वीर हनुमान, श्री राणी सती दादी जी एवं श्याम बाबा की पूजा अर्चना की गई. आयोजक समिति के संयोजक गिरधारी सोमानी ने बताया कि यहां त्रिदेव भगवान की पूजा अर्चना के साथ-साथ भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. जिसमें श्रद्धालु शामिल होते है और कार्यक्रम का आनंद लेते है.
इसे भी पढ़ें - गणतंत्र">https://lagatar.in/decorate-your-house-with-the-tricolor-on-republic-day-just-keep-a-few-things-in-mind/">गणतंत्र

दिवस पर तिरंगे से सजाये अपना घर, बस कुछ बातों का रखें ख्याल

हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई 

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई. इसके बाद गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ. इसमें भजन गायक मनोज माथुर ने तुम से मिलने को है मुरली वाला दिल में दिल के अरमान मचलने ....जैसे गीत गाये गये. सुशील सिन्हा ने कहॉ गले हो कान्हा बृजवा को छोड़ के .... गिरधारी सोमानी किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए हो जुवां पर राधा राधा नाम हो जाय.... सत्येन्द्र सिन्हा ने श्री राम जयराम जय जय राम ... सुरेश यादव ने चल चल माता के द्वार ... पंकज केशरी ने जीवन के सारी मुश्किलें आसान हो गई जब से हनुमान से पहचान हो गयी ... जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे. मौके पर मंदिर के पुजारी मोनू पांडेय के अलावा रामकृपाल कंठ, अमित सुरेलिया, रंजीत चौधरी सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें - मंदी">https://lagatar.in/fear-of-recession-pressure-of-cost-cutting-tech-companies-will-show-the-way-out-to-10-percent-of-employees-in-2023/">मंदी

का खौफ, कॉस्ट कटिंग का प्रेशर, 2023 में टेक कंपनियां 10 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखायेंगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही