Search

 
 
 

कोडरमा: सड़काें पर खुले में फेंका जा रहा बायो मेडिकल वेस्ट, संक्रमण फैलने का डर

 
Koderma : कोडरमा जिला का सदर अस्पताल लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है. अस्पताल में रोजाना निकलने वाले बायो वेस्ट के निस्तारण का उचित प्रबंध नहीं हैं. इन दिनों बायो वेस्ट खुले में बिखरा हुआ है. पटि्टयां, सीरिंज, खाली बोतल, टिश्यू आदि मेडिकल कचरे का ढेर पड़ा है. हैरानी की बात तो यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी स्थिति में बायो मेडिकल वेस्ट को खुले में न फेंकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, निस्तारण के नियम भी तय किए गए हैं. इसके बावजूद अस्पताल में इसका पालन नहीं हो पा रहा है. खुले में बिखरे बायो वेस्ट कचरे के ढेर में आवारा मवेशियों का भी जमावड़ा लगा रहता है. जो ढेर में मुंह मारते हुए कचरा इधर-उधर फैला देते हैं. जिससे लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है. सदर अस्पताल में मेडिकल कचरा बायोवेस्टज और अन्य कचरे को रखने और हटाने के लिए बने मेडिकल वेस्टेज रूम के बाहर नियमों को ताक पर रखकर खुले में कचरा फेंका जा रहा है. जबकि बायोवेस्ट के लिये 4 छोटे कमरे भी बनाये गये हैं. एजेंसी को बायोवेस्ट नष्ट करने के लिये प्रतिमाह 21-25 हजार रुपये दिए जाते हैं. लेकिन उसके बाद भी मेडिकल वेस्ट को खुले में फेंका जा रहा है. मामले को लेकर डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी वाले को इसको हटाने का सख्त निर्देश दिया गया है. साथ ही अस्पताल कर्मियों को भी कहा गया है कि वे कचरे को खुले में न फेंके. जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जायेगा. इसे भी पढ़ें: नितिन">https://lagatar.in/nitin-gadkari-gets-death-threats-again-security-beefed-up-outside-office/">नितिन

गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, ऑफिस के बाहर बढ़ायी गयी सुरक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही