Search

 
 
 

कोडरमा : संदिग्ध अवस्था में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Koderma: कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी 55 वर्षीय केदार यादव का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक लोहाडंडा गांव के निवासी थे.परिजनों के अनुसार, शनिवार को मवेशी चराने की जिम्मेदारी केदार यादव की थी.
 

Koderma: कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी 55 वर्षीय केदार यादव का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक लोहाडंडा गांव के निवासी थे.

 

परिजनों के अनुसार, शनिवार को मवेशी चराने की जिम्मेदारी केदार यादव की थी. शाम को मवेशी चराकर लौटने के दौरान एक मजदूर को बाइक से छोड़ने डंडाडीह की ओर गए थे. इसी दौरान घटना घटी.

 

कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि डंडाडीह पावरहाउस के पास सड़क हादसा हुआ है और केदार यादव गंभीर हालत में पड़े हैं. मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि उनके कान और नाक से खून निकल रहा था, जिससे घटना को लेकर संदेह जताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही