Search

 
 
 

कोडरमा : रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Koderma :  तिलैया थाना क्षेत्र स्थित मोरियावां में रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव पोल संख्या 391/5 के पास मिला है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष होगी. मिली जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने सुबह 6 बजे शव को देखा. इसके बाद उन्होंने जीआरपी और आरपीआफ को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय मो. अख्तर अंसारी पिता रोजन अली के रूप में हुई है. सूत्रों की मानें तो यह हत्या है और इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है. फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : मदुरै">https://lagatar.in/major-train-accident-in-madurai-8-passengers-killed-20-injured-due-to-fire-in-standing-coach/">मदुरै

में बड़ा हादसा, ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से 8 यात्रियों की मौत, 20 झुलसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही