Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : तमाय में ग्राम सभा का बहिष्कार, हंगामा

Advertisement
Advertisement
अबुआ आवास योजना में गलत लाभुकों के चयन का आरोप लगाकर हंगामा ग्रामीणों ने मुखिया व पंचायत सचिव पर लगाया आरोप Jayanagar, Koderma:  झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी अबुआ आवास योजना को लेकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में प्रखंड की तमाय पंचायत के पंचायत भवन में बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान लाभुकों के चयन में गड़बड़ी को लेकर काफी हंगामा हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम सभा का बहिष्कार कर दिया. इससे पूर्व बैठक में कई वार्ड सदस्यों व ग्रामीणों ने मुखिया और पंचायत सचिव पर मिली भगत कर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया. वहीं, कई ग्रामीणों ने कहा कि अबुआ आवास की सूची में वास्तविक लाभुकों का चयन नहीं किया गया है. जिन्हें आवास मिलना चाहिए, उन्हें नहीं दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-disneyland-fair-sealed-by-city-administrator/">कोडरमा

: डिजनीलैंड मेला को नगर प्रशासक ने किया सील

पुन: ग्राम सभा बुलाकर योग्य लाभुकों के चयन की मांग

ग्रामीणों ने मांग की कि पुनः ग्राम सभा कर पूरी पारदर्शिता के साथ अर्हता रखने वाले लाभुकों का चयन किया जाए. वहीं ग्राम सभा की अध्यक्षता कर रहीं मुखिया सीमा कुमारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियम संगत कार्यवाही हुई है. योजना में अर्हता रखने वाले लाभुकों का चयन किया गया है. ग्राम सभा का बहिष्कार करनेवालों में पंसस प्रतिनिधि भुनेश्वर यादव, किशोर कुमार चौधरी, शंकर यादव, वार्ड सदस्य गुलाब साहब, मोतीलाल साव, झारखंडी कुमार राजू यादव, विनोद यादव, संजय कुमार यादव, प्रदीप गिरी, नारायण कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, नीतू देवी, सुनीता देवी, बहादुर साव, कन्हैया यादव, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव, संगीता देवी, गजेंद्र पांडे, सखावत हुसैन, नजमा खातून, करिश्मा देवी शामिल थीं. इसे भी पढ़ें-सीएम">https://lagatar.in/pradeep-yadav-and-anoop-singh-said-hemant-is-the-chief-minister-and-will-complete-his-tenure/">सीएम

आवास में सत्तारूढ दल के विधायकों की बैठक खत्म, सबने कहा- हेमंत बने रहेंगे सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही