Search

 
 
 

कोडरमा :  दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली कार, कार सवार 2 की मौत, 4 घायल

 
Koderma : केटीपीएस पावर प्लांट के पास फोर लाइन सड़क से दूर खेत में एक इनोवा कार (HR26BQ 6519) दुर्घटनाग्रस्त  अवस्था में पड़ी मिली है. वहीं इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. मृतकों की पहचान तनवीर ( 26) और जमशेद ( 31) के रूप में हुई है. वहीं घायलों में संजय कुमार, सुंदर यादव,  मदन यादव (तीनों खेड़ाबार, जयनगर) और जसप्रीत सिंह (पंजाब) के हैं. (पढ़ें, कोलेबिरा">https://lagatar.in/kolebira-thieves-took-away-the-bike-in-just-three-minutes-incident-captured-in-cctv/">कोलेबिरा

: महज तीन मिनट में बाइक उड़ा ले गये चोर, वारदात CCTV में कैद)

कार कैसे और कब दुर्घटनाग्रस्त हुई, किसी को नहीं पता

स्थानीय लोगों के अनुसार, फोर लाइन सड़क से दूर खेत में इनोवा कार (HR26BQ 6519) दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी हुई थी. घटना कब और कैसे हुई है. इसका पता किसी को नहीं है. क्योंकि जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त कार मिली है, वह जगह फोर लाइन सड़क से काफी दूर है और काफी घनी झाड़ियों से घिरा हुआ है. जब स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से जख्मी थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/central-paramilitary-personnel-posted-in-jharkhand-are-committing-suicide-every-second-month/">झारखंड

में हर दूसरे माह केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान कर रहे आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही