Search

 
 
 

कोडरमा: खदान में हाइवा गिरने के मामले में ठेकेदार पर मामला दर्ज

 
Koderma: डोमचांच थाने में ठेकेदार सत्येंद्र कुमार यादव उर्फ लालो यादव, साइड इंचार्ज संजय शर्मा और शशि प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा तीनों ट्रकों के मालिकों व चालकों पर चौकीदार बासुदेव यादव के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि कोडरमा ताप विद्युत स्टेशन से निकलने वाले छाई को अंबादाह खदान में डंप किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mukhtar-abbas-naqvi-resigns-from-modi-cabinet/">BREAKING

: मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
कार्य करने के दौरान रविवार रात करीब आठ बजे अंबादाह खदान में छाई खाली करने तीन हाइवा गये थे. करीब दस-दस फीट की दूरी पर हाइवा को खड़ा किया गया था. वहां एक हाइवा छाई गिराने लगा. इसी दौरान लैंड स्लाइडिंग हो गयी. तीनों वाहन नीचे गिरते चले गए. इससे एक हाइवा चालक घायल हो गया था. ऐश पाउंड भरने के दौरान हाइवा ट्रकों के गिर जाने की घटना को लेकर गंभीरता से लेते हुए इसमें लगे ठेकेदार और प्रबंधक पर कार्रवाई की गयी. उन पर केस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें- काली">https://lagatar.in/black-poster-controversy-leena-manimekalai-has-an-old-relationship-with-controversies-there-was-a-ruckus-over-many-documentary-films/">काली

पोस्टर विवाद : लीना मण‍िमेकलई का विवादों से रहा है पुराना नाता, कई डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को लेकर हुआ था बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही