Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : साइट बना कर कॉलगर्ल के नाम पर ठगी, नाबालिग समेत 3 धराया

Advertisement
Advertisement
कोडरमा के जयनगर गड़गी निवासी साइबर अपराधियों का कारनामा Koderma:  पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के ऊपर शिकंजा कसा है. मामला कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र गड़गी का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन लोगों को पकड़ा. पकड़े गये लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है. कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि तीनों आरोपियों ने नंदिनी शिमला कॉलगर्ल एस्कॉर्ट सर्विस नाम का एक ऑनलाइन साइट बनाया था. देश भर में लोगों से कॉल गर्ल सर्विस के नाम पर पैसे मांगे जाते थे. नंदिनी शिमला कॉलगर्ल एस्कोर्ट के साइट पर आए हुए लोगों के मोबाइल पर कॉलगर्ल प्रोवाइड करने के नाम पर लड़कियों के फोटो भी भेजे जाते थे. साथ ही उनके मोबाइल पर बारकोड भेज कर सर्विस देने के नाम पर पैसे भी मंगाया जाता था. प्रेसवार्ता के दौरान जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, एसआई पंचम तिग्गा भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-dengue-and-typhoid-spreading-rapidly-public-representatives-are-raising-questions-on-the-system/">हजारीबाग:

तेजी से फैल रहा डेंगू व टायफाइड, जनप्रतिनिधि उठा रहे व्यवस्था पर सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही