Search

 
 
 

कोडरमा: CITU की राज्य कमेटी की बैठक संपन्न

 
Koderma: सीटू की राज्य कमेटी की शुक्रवार को तिलैया बाईपास स्थित स्वाद रेस्टुरेंट में बैठक हुई. यह बैठक सदस्य संजय पासवान और मजदूर नेता प्रेम प्रकाश के मार्गदर्शन में निजी अस्पताल में काम करने वाले कर्मियों को लेकर हुई. इसकी अध्यक्षता श्रीकांत सिंह ने की. बैठक में मेडिकल कर्मियों के बुनियादी अधिकार के लिए कोडरमा जिला प्राइवेट मेडिकल वर्कर्स यूनियन का गठन का निर्णय लिया गया. इसका रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग झारखंड सरकार से कराने का प्रस्ताव पास किया गया. बैठक में जिले के प्राइवेट अस्पताल के सभी कर्मियों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें– 23">https://lagatar.in/on-23-march-hemant-had-said-in-the-assembly-that-it-was-impossible-to-make-a-local-policy-on-the-khatian-of-1932/">23

मार्च को विधानसभा में हेमंत ने कहा था 1932 के खतियान पर स्थानीय नीति बनाना असंभव
इसके बाद सम्मेलन का आयोजन कर कमिटी गठन का निर्णय लिया गया. संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक तदर्थ कमिटी का गठन किया गया. इसमें श्रीकांत सिंह संयोजक चुने गए. सह संयोजक के लिए बिट्टू कुमार सिंह, सुरेश पासवान, एके सहाय और महानंद यादव चुने गए. बैठक में इनके अलावा संजय कुमार, सुदामा कुमार यादव, अविनाश शर्मा, सुजीत पण्डित, अवी मोदी, सुरज कुमार, कैलाश यादव, विनय कुमार शर्मा, मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार शर्मा, कुलदीप कुमार, सौकत अली, दिनेश यादव, महानंद यादव, मुकेश कुमार यादव और बहादुर यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-reaches-samarkand-will-attend-sco-summit/">पीएम

मोदी पहुंचे समरकंद, SCO शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही