Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : छात्रवृत्ति घोटाले में तीसरा आरोपी क्लर्क प्रमोद कुमार मुंडा गिरफ्तार

Koderma : जिले में छात्रों को अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति देने के नाम पर किए गए घोटाले मामले में कोडरमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लर्क प्रमोद कुमार मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि इस मामले में कल्याण विभाग के रिटायर्ड क्लर्क मो. मोबिन और कम्पयूटर ऑपरेटर मो. हैदर को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अल्पसंख्यक छात्रों को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले छात्रवृत्ति का लगभग 1.5 करोड़ रुपए गबन कर लिया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजूर ने कोडरमा थाना में नवम्बर 2022 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसे भी पढ़ें :दिल्ली">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-condemned-the-detention-of-wrestlers-in-delhi/">दिल्ली

में पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की सीएम हेमंत सोरेन ने की निंदा

जांच में राशि के गबन का हुआ था खुलासा

कल्याण विभाग ने अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले मामले में 10 विद्यालय के प्राचार्य के अलावे जिला कल्याण कार्यालय से रिटायर्ड क्लर्क मो मोबिन, क्लर्क प्रमोद कुमार मुंडा और कम्प्यूटर ऑपरेटर मो. हैदर को आरोपी बनाया था. कोडरमा में 1433 अल्पसंख्यक छात्रों के नाम पर तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए की राशि गबन कर लिया गया था. अनियमितता की बात जब डीसी को मिली थी तो उन्होंने अपर समाहर्ता से इस पूरे मामले की जांच करवाई. जांच में यह बात सामने आई कि फर्जी स्कूल और फर्जी छात्रों के नाम पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के नाम पर मिलने वाली राशि का गबन किया जा रहा है. वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में 10 स्कूलों के 1433 छात्रों के नाम पर तकरीबन डेढ़ करोड़ की राशि विभाग के कर्मियों की मिलीभगत से गबन कर ली गई थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-congratulated-pm-modi-on-the-inauguration-of-the-new-parliament-house/">जमशेदपुर

: नए संसद भवन के लोकार्पण पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दी बधाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही