Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: संकुल स्तरीय प्रबोधन वर्ग संपन्न

Koderma: कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में कैलाश राय संकुल के सभी विद्यालयों के शिशु, बाल ,किशोर व कन्या भारती के पदाधिकारियों का प्रबोधन वर्ग संपन्न हुआ. प्रबोधन वर्ग का प्रारंभ दीप जलाकर किया गया. इस दौरान संकुल प्रमुख व प्राचार्य सर्मेंद्र कुमार साहू, सरस्वती विद्या मंदिर बरही के प्राचार्य रजनीश पांडेय, जयनगर सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य राजकुमार प्रसाद और शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय मौजूद रहे. इस दौरान आचार्य सर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि भैया बहनों का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है. उनमे उत्तरदायित्व का बोध कराने के लिए इस वर्ग का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अध्यक्ष रामरतन महर्षि मौजूद रहे. वहीं कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया. कार्यक्रम में संबंधित विद्यालय के भैया बहन, आचार्य और दीदी मौजूद रही. इस दौरान छात्रों ने अपना अनुभव साझा किया.
इसे भी पढ़ें: आचार">https://lagatar.in/code-of-conduct-violation-case-union-state-education-minister-annapurna-devi-found-guilty-rs-200-fine/">आचार

संहिता उल्लंघन मामला : केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोषी करार, 200 रुपये फाइन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही