Search

 
 
 

कोडरमा : कार और बाइक में टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी

 
Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र के कृष्णा सूर्य कोल्ड स्टोरेज के पास कार ने बाइक सवा को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाइक सवार बाराडीह निवासी उमेश कुमार पंडित बाराडीह से अपने बुआ को छोड़ने गैड़ा जा रहे थे. उसी क्रम में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. कार की टक्कर से बाइक सवार उमेश कुमार पंडित और उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर के बाद कार चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना का पता चलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है. इसे भी पढ़ें–सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-doors-of-the-temples-closed-as-soon-as-the-solar-eclipse-started-silence-spread-in-the-market/">सरायकेला

: सूर्य ग्रहण का सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट, बाजार में पसरा सन्नाटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही