Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : कांग्रेस नेता संतोष यादव पर पैसा ठगी का आरोप, धरने पर बैठा फूल बेचने वाला

Advertisement
Advertisement
बात मीडिया तक पहुंची तो कांग्रेस नेता संतोष यादव ने दिया बाकी पैसा Koderma: झुमरी तिलैया झंडा चौक पर फूल पत्ती बेचने वाला त्रिलोकी चौहान ने जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष यादव पर पैसों की ठगी का आरोप लगाते हुए धरना पर बैठ गया. उसने बताया कि कुछ महीने पहले संतोष यादव ने मुझसे 2200 रूपये का पौधा लिया था. पौधे लेने के बाद 300 रुपया नगद राशि दी. बाकी का पैसा बाद में देने की बात कहकर चला गया था. उधारी देने वाले व्यक्ति त्रिलोकी चौहान ने बताया कि पार्टी के नाम से उधारी दिया था, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी उधारी का पैसा संतोष यादव नही दे रहा था. बार-बार झूठ बोल कर चला जाता था. विवश होकर वह धरना पर बैठ गया. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/modi-and-india-2024-and-the-battle-for-india-book-to-be-released-on-november-6/">मोदी

एंड इंडिया : 2024 एंड द बैटल फॉर भारत…पुस्तक का विमोचन छह नवंबर को
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/84295e01_a021_43f5_a38c_2fcc1cc4e33c_89-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

संतोष यादव मौके पर पहुंचे और बाकी 1900 रूपये दिये

जब इसकी खबर मीडिया को लगी तो कांग्रेस जिला ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष यादव धरना स्थल झंडा चौक पर पहुंचे. उस व्यक्ति को 1900/ रुपया नगद देकर मामले को सुलझाया. इस तरह का एक मामला पिछले दिनों झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यक्रम के बाद देखने को मिला था. कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान पर आरोप था कि कुछ आदिवासियों को मांदर बजाने के लिए बुलाया था. उन्हें पैसे के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था. उसे समय भी जब मीडिया वालों की इसकी खबर लगी तो आनन फानन में उन्होंने पैसा दिया गया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-health-department-allocated-rs-6-crore-46-lakh-for-the-maintenance-of-hospitals/">रांचीः

अस्पतालों के रखरखाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 6.46 करोड़ रुपये किया आवंटित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही