Search

 
 
 

कोडरमा : ट्रेड यूनियनों का कन्वेंशन, मोदी सरकार पर मजदूर विरोधी नीति बनाने का आरोप

 
Jhumritilaiya:  ट्रेड यूनियनों सीटू, एटक, एक्टू और इंटक का संयुक्त जिलास्तरीय कन्वेंशन रविवार को साहू भवन झुमरीतिलैया में संपन्न हो गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति, विजय पासवान, अनिल यादव, बिनोद पासवान की संयुक्त अध्यक्ष मंडल किया. कन्वेंशन का उदघाटन करते हुए एक्टू के राज्य महासचिव शुभेन्दु सेन ने कहा कि आज देश की स्थिति काफी चिंताजनक है.. केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियां इसके लिए जिम्मेदार है. वहीं एटक के राज्य महासचिव अशोक कुमार यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार न केवल मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी है, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी है. ये नीतियां न केवल हमारी अर्थव्यवस्था बल्कि हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए भी विनाशकारी साबित हुई है. गरीबों और मजदूरों पर लगातार बोझ डाला जा रहा है. इसके खिलाफ हमें मजदूरों को सड़कों पर लामबंद करना होगा. इसे भी पढ़ें :नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-on-the-initiative-of-ministers-son-traffic-started-on-the-road-after-five-days/">नावाडीह

: मंत्री पुत्र की पहल पर पांच दिन बाद सड़क पर हुआ आवागमन चालू

देश में बढ़ी बेरोजगारी- संजय पासवान

सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि देश में बेरोजगारी प्रचंड रूप ले चुका है. स्थायी नौकरी की जगह अनुबंध, ठेका और आउटसोर्सिंग का बोलबाला है, जहां मजदूरों का शोषण होता है. नौकरी की सुरक्षा नहीं है. महंगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. एक किलो चिकन के दाम से ज्यादा एक किलो टमाटर का हो गया है. हरी मिर्च, अदरक लहसुन का दाम भी आसमान छू रहा है. खाने-पीने के सामानों के दाम काफी बढ़ गये हैं. वहीं अध्यक्ष राजकिशोर सिहं ने कहा कि मौजूदा श्रम कानूनों को कमजोर कर कॉरपोरेट परस्त चार लेबर कोड लाया गया है. केंद्र सरकार आक्रामक तरीके से राष्ट्रीय संपत्तियों का निजीकरण कर रही है. राष्ट्रीय मौद्रिक पाइपलाइन के माध्यम से राष्ट्रीय सम्पत्तियों को कॉरपोरेट घरानों को औने-पौने दामों में बेच रही है. कन्वेंशन को जिला परिषद सदस्य और एटक नेता महादेव राम, इंटक के महासचिव शुभम वर्णवाल, एटक की उपाध्यक्ष सोनिया देवी, सीटू नेत्री और आंगनबाड़ी यूनियन की अध्यक्ष मीरा देवी, एक्टू के राजेन्द्र यादव, एटक के उदय द्विवेदी ने भी संबोधित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mmmm-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :बड़े">https://lagatar.in/elder-brother-stabbed-the-younger-one-so-much-that-the-whole-body-became-covered-the-reason-will-surprise-you/">बड़े

भाई ने छोटे को मारा इतना चाकू कि पूरा शरीर हो गया छलनी, वजह कर देगा हैरान

कई प्रस्ताव किये गये पारित

कन्वेंशन में कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिसमें ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर भारत छोड़ो दिवस (9 अगस्त) को मजदूरों का महापड़ाव होगा. धनबाद में होने वाले मजदूर-कर्मचारियों के महापड़ाव में सैकड़ों लोगों के आने की अपील की गई. इसकी तैयारी के लिए पदयात्रा, जीप जत्थे, बाइक रैली, नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार प्रसार और जनसंपर्क अभियान चलाने का भी प्रस्ताव पारित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही