Koderma: भाकपा जिला परिषद ने व्यवस्था में सुधार के लिए सदर अस्पताल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. धरना से पूर्व उर्मिला चौधरी क्लीनिक कोडरमा से सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला गया. जुलूस का नेतृत्व भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक और जिला कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम यादव कर रहे थे. जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद... सदर अस्पताल के व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा... कोडरमा सिविल सर्जन होश में आओ... सदर अस्पताल कोडरमा में विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा महिला विशेषज्ञ डॉक्टर का पदस्थापन किया जाए जैसे नारे लगाये गये. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-agitators-rejected-dvc-secretarys-proposal-maithon-bachao-samitis-agitation-continues/">धनबाद
: डीवीसी सचिव के प्रस्ताव को आंदोलनकारियों ने ठुकराया, मैथन बचाओ समिति का आंदोलन ज़ारी
साहिल को मिले राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार : सीपीआईएम
: डीवीसी सचिव के प्रस्ताव को आंदोलनकारियों ने ठुकराया, मैथन बचाओ समिति का आंदोलन ज़ारी
कोडरमा सदर अस्पताल में सर्जन नहीं : महादेव राम
मौके पर भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि सदर अस्पताल में सर्जन नहीं है जिसके कारण मरीजों का ऑपरेशन नहीं होता है. रेफर कर दिया जाता है. कोडरमा जिले के लिए दुर्भाग्य है कि एक तरफ महामहिम राज्यपाल सदर अस्पताल का तारीफ करते हैं. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सदर अस्पताल का प्रशंसा करती है. सदर में हाइड्रोसील अपेंडिक्स पथरी हर्निया साधारण बीमारी का भी ऑपरेशन नहीं होता है. गूंगा बहरा का डॉक्टर नहीं है. जिसके कारण गूंगा बहरा को सर्टिफिकेट नहीं मिलता है. ट्रामा सेंटर बंद है. इसे चालू करने की आवश्यकता है. ओपीडी बढ़ाने की आवश्यकता है. वहीं भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि एसआरएल द्वारा किया गया जांच गलत पाया जाता है जिसका अनुज्ञप्ति रद्द करने की आवश्यकता है. कोडरमा सदर अस्पताल में मरीजों का देखभाल सही तरीके से नहीं होता है. इसे भी पढ़ें :दिव्यांग">https://lagatar.in/disabled-sahil-gets-national-bravery-award-cpim/">दिव्यांगसाहिल को मिले राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार : सीपीआईएम
Leave a Comment