Search

 
 
 

कोडरमा : तिलैया डैम में उमड़ी सैलानियों की भीड़, पुलिस दिखी मुस्तैद

 
Chandwara(koderma) : जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट तिलैया डैम नववर्ष के अवसर पर सैलानियों से गुलजार रहा. पिकनिक मनाने वाले लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे. जैसे जैसे समय बीतता गया सैलानियों की भीड़ बढ़ती गयी. वहीं तिलैया डैम पिकनिक स्पॉट पर आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का तिलैया डैम थाना के समीप जाँच की गई. वहीं नीचे मोड़ के पास पुलिस ने सभी वाहनों को तिलैया डैम पार्क एवं सर्किट हाउस के पास जाने से रोका. जबकि तिलैया डैम के पास महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी अपने दलबल के साथ तैनात थी. इसे भी पढ़ें-राजधानी">https://lagatar.in/the-capitals-parks-mountains-and-waterfalls-were-abuzz-on-new-year-see-photos/">राजधानी

रांची के पार्क, पहाड़, झरने नये साल पर रहे गुलजार, देखें तस्वीरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/01rc_m_109_01012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

डीसी मेघा भारद्वाज तिलैया डैम पहुंची, लिया जायजा

जिला उपायुक्त मेघा भारद्वाज, डीडीसी ऋतु राज, एसडीओ रिया सिंह, एएसपी प्रवीण पुष्कर, तिलैया डैम ओपी थाना प्रभारी अमृता खलखो पर्यटक स्थल पहुंचे और उसका जायजा लिया. बंगाल, बिहार, यूपी एवं झारखंड राज्य के कई जिलों से आए हुए पर्यटकों ने नववर्ष का भरपूर आनंद लिया. लोगों ने नौका विहार का लुत्फ उठाया. मौके पर दंडाधिकारी के रूप में संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी पिंकी रानी एवं पुलिस जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cm-hemant-paid-tribute-to-the-martyrs-of-kharsawan-firing-incident-said-will-form-government-again-in-2024/">आदित्यपुर

: खरसावां गोलीकांड के शहीदों को सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 2024 में फिर बनाएंगे सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही