Search

 
 
 

कोडरमा: DC पहुंचे जयनगर, विद्यालय का किया निरीक्षण

 
Koderma: डीसी आदित्य रंजन ने जयनगर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह का निरीक्षण किया. स्थानीय जिला परिषद सदस्य केदारनाथ यादव ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय रूपायडीह मे गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के शिक्षक की कमी से डीसी को अवगत कराया. जिप सदस्य ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने का कारण यहां पर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षक का नहीं रहना है. इससे स्थानीय अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन इस विद्यालय में नहीं कराते हैं. इसलिए उक्त विषयों का शिक्षक दिया जाए. इसे भी पढ़ें– RSS">https://lagatar.in/muslim-intellectuals-met-rss-chief-mohan-bhagwat-najeeb-jung-sy-qureshi-were-also-among-those-who-met/">RSS

प्रमुख मोहन भागवत से मिले मुस्लिम बुद्धिजीवी, नजीब जंग, एसवाई कुरैशी भी थे मिलनेवालों में शामिल
जिप सदस्य ने कहा सविता सिंह इस विद्यालय में पदस्थापित थीं. उनका डिप्टेशन सतगावां कर दिया गया. लेकिन उनके स्थान पर इस विद्यालय को कोई अतिरिक्त शिक्षक नहीं दिया गया. इस विद्यालय में विषय वार शिक्षकों की कमी है. इस विद्यालय को तत्काल शिक्षक देने की व्यवस्था की जाए. डीसी ने कहा कि शिक्षकों की कमी को दूर कर दिया जाएगा. जिप सदस्य ने डीसी को तेतरोन पंचायत सचिवालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के अवरुद्ध रास्ता की समस्या से अवगत कराया. डीसी ने अंचल अधिकारी जयनगर ओमप्रकाश बड़ाइक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर उप मुखिया चंदन बरनवाल, सरयू यादव, अनिल राणा, कान्हाय यादव, किसुन मोदी, जानकी यादव, प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेश शर्मा व विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– इस">https://lagatar.in/this-year-8000-rich-indians-are-leaving-the-country-and-preparing-to-settle-abroad/">इस

साल 8000 अमीर भारतीय देश छोड़ कर रहे विदेशों में बसने की तैयारी? आखिर क्यों हो रहा है मोहभंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही