Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तंबाकू नियंत्रण को लेकर कोडरमा डीसी गंभीर, अधिकारियों को दिए यह सख्त निर्देश

प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री के खिलाफ करें कार्रवाई Koderma : कोडरमा समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का आयोजन जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग और सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के संयुक्त तत्वाधान में किया गया. मौके पर डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि तंबाकू सेवन से न सिर्फ सेहत को नुकसान होता है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी होता है. तंबाकू सेवन न करके जिंदगी के साथ-साथ आर्थिक नुकसान को भी कम किया जा सकता है. डीसी ने कहा कि इस अभियान को सफल करने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता हैं, जिससे कि हम अपने आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बचा सकें. साथ ही समाज के आम लोगों के बीच जाकर लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करना होगा. जिससे तंबाकू के सेवन पर नियंत्रण लगाने में सफलता मिलेगी. मौके पर डीसी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यालयों में तंबाकू मुक्त क्षेत्र का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया. प्रतिबंधित पान मसाला की बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई करने को भी कहा. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-harassing-female-teachers-on-the-phone-case-registered-in-the-police-station/">कोडरमा

: महिला शिक्षकों को फोन पर मनचला कर रहा परेशान, थाना में मामला दर्ज
मौके पर सीड्स के प्रतिनिधि ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत  COTPA-2003 की विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने अधिकारियों को तंबाकू संबंधित उत्पादों पर रोक लगाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन करना एक खतरनाक आदत है, जहां छोटे-छोटे बच्चे हैं, वहां तो स्थिति और भी अधिक नाजुक बन जाती है. तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाए जाने के काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. सभी स्तर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा है. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला मलेरिया पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे‌. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-the-hideout-of-abu-dojana-who-was-close-to-lalu-yadav-in-kadru-ranchi/">Breaking

: रांची के कडरू में लालू यादव के करीबी रहे अबू दोजाना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही