Search

 
 
 

कोडरमा : सड़क के बीचों-बीच पड़ा है मलबा, बड़ी दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

 
Arun Baranwal Koderma: किसी भी शहर में जाम की समस्या आम है. लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घर से तो पहले निकलते हैं, लेकिन जाम और सड़क की व्यवस्था से वो लेट हो जाते हैं. या कई बार तो हादसे के शिकार भी हो जाते हैं. कोडरमा के झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के आगे फोर लेन सड़क पर मलबा खुलेआम हादसे को न्यौता दे रहा है. नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा ये मलबा बीच सड़क पर छोड़ दिया गया है. जिससे वहां कोई भी दुर्घटना हो सकती है. सड़क पर यब मलबा लगभग 20 दिनों से पड़ा हुआ है. लेकिन इस ओर प्रशासन की ध्यान नहीं है. यहां बता दें कि मुख्य सड़क होने की वजह से दिनभर इस रोड पर आवाजाही लगी रहती है. इतना ही नहीं कई बार अधिकारियों का भी इस सड़क से गुजरना होता है. फिर भी इसपर किसी का ध्यान नहीं जाता है. इसे भी पढ़ें -पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-explosion-in-firecracker-factory-in-north-24-parganas-district-seven-people-killed-many-injured/">पश्चिम

बंगाल : उत्तर 24 परगना जिले की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, सात लोगों की मौत, कई घायल

एसडीएम ने चलाया था दो दिन पहले जांच अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/malba1.jpg"

alt="कोडरमा : सड़क के बीचों-बीच पड़ा है मलबा, बड़ी दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण" width="600" height="400" /> हालांकि दो दिनों पहले ही एसडीएम संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व में झुमरी तिलैया थाना के समीप वाहन जांच अभियान भी चलाया गया था.जिसमें जिले के कई पदाधिकारी के साथ पुलिस के जवान भी दलबल के साथ मौजूद थे. साथ ही जिला मुख्यालय के समीप ही एसडीएम का कार्यालय भी है. फिर भी इस मलबे पर किसी का ध्यान नहीं है. गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है. लोगों को सड़क दुर्घटना से कैसे बचें, इसके भी टिप्स दिए जाते हैं. लेकिन हादसे को न्यौता देता मलबा हटवाने की ओर किसी का ध्य़ान नहीं है. इसे भी पढ़ें- चंद्रमा">https://lagatar.in/mahua-moitras-comment-on-moon-mission-adani-will-build-flats-on-moon-no-entry-for-muslims/">चंद्रमा

मिशन पर महुआ मोइत्रा का तंज, अडानी चांद पर फ्लैट्स बनायेंगे, मुसलमानों की नो एंट्री…
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही