Search

 
 
 

कोडरमा: छात्रा की मौत मामले की जांच की मांग, यूडी केस दर्ज

 
Koderma: अंशुल गुप्ता मौत मामले में मृतका के मामा ने तिलैया थाना में यूडी केस दर्ज कराया है. दिए गए आवेदन में अमित बंसल ने लिखा है कि 7 जुलाई को उनकी भांजी की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी. घटना के दिन अंशुल स्कूल से लौटने के बाद कुछ समय के बाद फिर घर अपने स्कूल पहुंची थी. इसे भी पढ़ें-  दिल्ली:">https://lagatar.in/delhi-shinde-fadnavis-meet-pm-modi-promise-to-take-maharashtra-to-new-heights/">दिल्ली:

PM मोदी से मिले शिंदे-फड़णवीस, महाराष्ट्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का वादा
इस दौरान स्कूल के गार्ड ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोबारा से स्कूल आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसकी किताब क्लास रूम में छूट गई है. जिसे वह लेने आई है. क्लास रूम में जाने के बाद अंशुल घायल अवस्था में सीढ़ी पर गिरी हुई मिली थी. जिसे स्कूल प्रबंधन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अमित ने तिलैया पुलिस से मांग किया है कि उनकी भांजी की मौत कैसे हुई है. इसके वास्तविक कारणों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाय. इसे भी पढ़ें- आज">https://lagatar.in/eknath-shinde-and-devendra-fadnavis-will-meet-pm-modi-today-possible-discussion-on-the-formula-for-cabinet-expansion/">आज

पीएम मोदी से मिलेंगे एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, मंत्रिमंडल विस्तार के फार्मूले पर चर्चा संभव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही