Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : उपायुक्त ने कहा- वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से मरीजों को दी जायेगी चिकित्सीय सलाह

Advertisement
Advertisement
Koderma :  जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. उपायुक्त के प्रयास से सदर अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वेलनेस हेल्थ सेंटर में कई तरह के मेडिकल उपकरण और सेवा उपलब्ध कराये गये हैं ताकि मरीजों का बेहतर  इलाज हो सके. मंगलवार को सदर अस्पताल कोडरमा में मेडिकल टेलीकंसलेटेशन (Medical teleconsultation) की शुरुआत की गयी. इसे भी पढ़ें-घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-newly-elected-zip-member-raide-hansda-took-blessings-from-mp/">घाटशिला:

नव निर्वाचित जिप सदस्य रायदे हांसदा ने सांसद से लिया आशीर्वाद
मौके पर उपस्थित उपायुक्त ने बताया कि इस स्वास्थ्य सुविधा से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी. सदर अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक दिन के 2 बजे से 3 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर इलाज के लिए पहुंचे मरीजों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से उनको चिकित्सीय सलाह दी जाएगी. फिर उसी सेंटर पर मरीजों को सीएचओ के माध्यम से उनको दवा दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा. इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को सामान्य चिकित्सा के लिए उन्हें जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/now-rajasthan-and-chhattisgarh-government-are-also-taking-the-schemes-of-hemant-government-on-the-ground/">हेमंत

सरकार की योजनाओं को अब राजस्थान व छत्तीसगढ़ सरकार भी धरातल पर उतार रही

मरीजों से बात-चीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना

जिले के 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी गयी. जबकि जल्द ही जिले के सभी 41 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को इस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा. ज्ञात हो कि उपायुक्त द्वारा सदर अस्पताल में ऑर्थो ओटी, आंख के ऑपरेशन के लिए ओटी, पैथोलॉजी, इमरजेंसी का जीर्णोद्धार, आयुष्मान वार्ड बनाने का कार्य पूरा किया जा चुका है. ओपीडी में आज से छह महीने पहले तक जहां 300 से 400 मरीज प्रत्येक दिन इलाज के लिए आते थे, आज वह संख्या 600 से ज्यादा हो गयी है. आज सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी गयी.उपायुक्त आदित्य रंजन अपने दौरे के क्रम में सदर अस्पताल में इलाज कराने आये मरीजों से बात-चीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की. इसे भी पढ़ें-रूपा">https://lagatar.in/cbi-has-not-yet-reached-any-conclusion-in-roopa-tirkey-and-judge-death-case/">रूपा

तिर्की और जज मौत मामले में अबतक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पायी CBI

फिजियोथेरेपी शुरु करने के लिये स्थल का निरीक्षण

उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपी शुरु करने को लेकर चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान डीपीएम द्वारा फिजियोथेरेपी शुरु करने को लेकर जरुरी एवं भवन निर्माण से संबंधित जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने कनीय अभियंता को फिजियोथेरेपी भवन निर्माण के लिये प्रस्ताव तैयार करते हुए कार्य शुरु करने का निर्देश दिया. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, वरीय दन्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक तब्बसुम नाज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही