Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने किया जेल का दौरा, महिला कैदियों से ली जानकारी

Advertisement
Advertisement
Koderma : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने आज कोडरमा जेल का दौरा दिया. टीम ने जेल में बंद महिला कैदियों से बात की. साथ ही महिला की वास्तविक स्थिति एवं जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. बता दें कि झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निर्देश दिया गया था कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गठित टीम मंडल कारा का निरीक्षण करेगी. और जेल में बंद महिला कैदियों की रिपोर्ट तैयार करेगी.  ( कोडरमा">https://lagatar.in/category/jharkhand/coal-area/bokaro/">कोडरमा

की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
) इसे भी पढ़ें -Jack">https://lagatar.in/jack-dorsey-is-no-longer-a-member-of-the-twitter-board-resigns-left-the-post-of-ceo-in-2021/">Jack

Dorsey अब Twitter बोर्ड के मेंबर भी नहीं, दिया इस्तीफा, 2021 में छोड़ा था सीईओ का पद

झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर टीम का हुआ गठन

जिसके तहत कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विरेंद कुमार तिवारी  और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इस टीम में अधिवक्ता सह रिटेनर अधिवक्ता प्रीति रानी, प्राधिकार के कर्मी रणजीत कुमार सिंह व  संतोष कुमार, पारा लीगल वोलेनटियर्स मोनिका कुमारी एवं राजीव कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें -नेशनल">https://lagatar.in/national-hawker-day-footpath-shopkeepers-protest-in-front-of-raj-bhavan-demanding-vendor-card/">नेशनल

हॉकर डे : फुटपाथ दुकानदारों ने राजभवन के सामने दिया धरना, वेंडर कार्ड की मांग की

किसी महिला कैदी ने नहीं की कोई शिकायत 

टीम ने मंडल कारा कोडरमा पहुंच कर वहां रह रही विचाराधीन महिला बंदियों से मुलाकात की. वहां जेल प्रशासन द्वारा महिलाओं को मुहैया कराये जा रहे सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान महिला कैदियों ने मिल रही सुविधा पर काफी संतोष जताया है. किसी भी महिला बंदी द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक प्रसाद, सहायक जेलर अभिषेक कुमार सिंह, जेलकर्मी राजीव कुमार सहित टीम के सभी सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -मथुरा">https://lagatar.in/hearing-on-mathura-case-completed-krishna-janmasthan-trust-told-the-court-we-are-the-owners-of-13-37-acres-of-land-including-idgah/">मथुरा

मामले पर सुनवाई पूरी, कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट ने कोर्ट से कहा, ईदगाह समेत 13.37 एकड़ जमीन के मालिक हम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही