Search

 
 
 

कोडरमा : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, डीसी ने अवैध खनन पर रोक लगाने का दिया निर्देश

 
Koderma : उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने अवैध पत्थर, क्रशर, अवैध बालू उठाव, अवैध खनन की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा की. डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया. उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी और और जिला खनन पदाधिकारी को ओवरलोड वाहनों की जांच करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-mla-inaugurated-government-polytechnic-college/">कोडरमा

: विधायक ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया उद्घाटन

पौधारोपण का निर्देश

उपायुक्त ने क्रशरों का प्रदूषण जांच करने का भी निर्देश दिया. प्रदूषण सुरक्षा के मद्देनजर क्रशरों के बाउंड्री वॉल और क्रशर के चारों तरफ पौधारोपण करने का निर्देश दिया. अवैध रूप से ब्लू स्टोन का उत्खनन न हो, इस हेतु नियमित जांच करने का निर्देश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-sides-fight-over-cutting-of-trees-on-the-roadside-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में रोड किनारे पेड़ काटने पर दो पक्षों में मारपीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही