Search

 
 
 

कोडरमा : आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार वितरण में गड़बड़ी

 
Koderma : जिले के मरकच्चो प्रखंड में रेडी टू इट फूड पैकेट के वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. जिससे गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार कम ही मिल पा रहा है. सरकार के इस योजना का उद्देश्य मुफ्त में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है. लेकिन इस योजना में काम कर रही कंपनी की लापरवाही के कारण गर्भवती महिलाओं को रेडी टू इट फूड पैकेट नहीं मिल पा रहा है. पढ़ें - पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-father-and-son-die-due-to-fire-in-house-likely-to-catch-fire-due-to-short-circuit/">पाकुड़

: घर में आग लगने से पिता- पुत्र की मौत, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना 
इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-resumes-bharat-jodo-yatra-from-perambra/">राहुल

गांधी ने 17 वें दिन पेरम्बरा से भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू की

7 माह में केवल 3 माह का मिला पैकेट 

जब इस विषय में आंगनबाड़ी सेविकाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके केंद्र में रेडी टू इट फूड पैकेट की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है. वितरण करने वाली कंपनी द्वारा 2022 में अब तक रेडी टू इट फूड पैकेट 7 महीने मिलना था. लेकिन किसी - किसी केंद्र में मात्र तीन माह ही मिला है. जबकि किसी केंद्र में पांच तो किसी में चार माह ही मिला है.
इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-passenger-waiting-room-toilet-full-of-dirt-water-stopped/">चाईबासा

: यात्री प्रतीक्षालय का शौचालय गंदगी से भरा, पानी बंद 

शिकायत मिलने पर की जायेगी कार्रवाई 

इस इस गड़बड़ी को लेकर प्रभार सीडीपीओ राम सुमन प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में गड़बड़ी का मामला नहीं आया है. उन्होंने बताया कि जिले में अगस्त माह का रेडी टू इट फूड पैकेट बंट रहा है. अगर उनके पास गड़बड़ी की कोई शिकायत आती है तो वो इसपर कार्रवाई करेंगे.
इसे भी पढ़ें - किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-workers-organization-officials-and-cell-workers-staged-a-sit-in-demonstration-on-various-demands/">किरीबुरू

: मजदूर संगठन के पदाधिकारियों व सेलकर्मियों ने विभिन्न मांगो को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही