Search

 
 
 

कोडरमा : रेलवे में वेल्डिंग के दौरान लगा करंट, एक व्यक्ति की मौत

 
Koderma :  जयनगर थाना क्षेत्र के लाराबाद स्टेशन के पास करंट लगने से हादसा हो गया. पोल संख्या 23/25 के पास रेलवे का वेल्डिंग करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान संतोष रत्नमानी, उम्र 28 वर्ष, पिता राम देव यादव ग्राम काठोतिया थाना फतेपुर जिला गया के रूप हुई है. मिली जानकारी के अनुसार संतोष रत्नमानी लाराबाद स्टेशन में अप-लाइन पर अपने पिता के साथ वेल्डिंग का काम कर रहा था. इसी दौरान करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी. सदर अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़ें–रांची:">https://lagatar.in/ranchi-animals-of-ajanta-circus-seized-fir-registered-against-owner/">रांची:

अजंता सर्कस के जानवर जब्त, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही