Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया की जमीन पर भू माफियाओं की नजर

Advertisement
Advertisement
Arun Burnwal Koderma  : कोडरमा जिले का एकमात्र अंगीभूत कॉलेज जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया की जमीन पर अब भू माफियाओं की नजर है. जिले के कानूनगो बिगहा स्थित उक्त महाविद्यालय की जमीन के पिछले हिस्से से कुछ लोग ट्रेंच काटकर जमीन पर कब्जा जमाना चाह रहे हैं. इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन सकते में है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 1960 में स्थापित जिले का यह पहला डिग्री कॉलेज है. कालेज के नाम से करीब 17 एकड़ जमीन यहां केवाला व अन्य माध्यम से हासिल है. लेकिन बताया जा रहा है कुछ जमीन का म्यूटेशन नहीं हुआ है. इसी का लाभ उठाकर कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं. इसमें कुछ अंचलकर्मियों की भी मिलीभगत हो सकती है.

शिथिलता के कारण 20 एकड़ जमीन कॉलेज के हाथ से चली गयी

इस इलाके में जमीन की कीमत में हो रही वृद्धि के साथ ही भू माफियाओं की नजर इस सार्वजनिक संपत्ति पर गड़ी है. उल्लेखनीय है कि जेजे कॉलेज के नाम से एक 20 एकड़ का भूखंड झुमरी विशपुरर रोड में भी था. इसके अधिकांश हिस्से में भू माफियाओं ने कब्जा जमा लिया है. अधिकतर जमीन पर यहां बड़े-बड़े भवन बन चुके हैं. महाविद्यालय प्रशासन की शिथिलता के कारण यह जमीन कॉलेज के हाथ से चली गई. अब जेजे कॉलेज के मुख्य परिसर की जमीन पर भू माफियाओं की नजर है. कॉलेज की जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण करना चाह रहे हैं. इस संबंध में पत्र जिले के डीसी-एसपी को भेजा गया है. कॉलेज की जमीन राज्यपाल के नाम से रजिस्ट्री है. यह सार्वजनिक संपत्ति है. इसे बचाना जरूरी है. पूर्व में झुमरीतिलैया विशनपुर रोड में कॉलेज की जमीन पर कई लोगों ने कब्जा जमा लिया है. इसके संबंध में भी उच्चाधिकारियों को लिखा जा रहा है. स्थानीय लोगों को भी इसके लिए आगे आने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-in-parliament-double-a-variant-spread-in-indias-economy-bjp-said-on-rahul-gandhis-speech-everywhere-adani-ambani-will-talk-like-this-confused-person/">राहुल

गांधी के भाषण पर बीजेपी बोली- कन्फ्यूज व्यक्ति ऐसी ही बात करेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही