Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: किसान के बेटों ने SSC की परीक्षा में मारी बाजी, परिजनों में खुशी

Koderma : कोडरमा जिला के डोमचांच प्रखंड के मसनोडीहबेहराडीह पंचायत के घरबरियाबार गांव के दो किसान के बेटों ने SSC परीक्षा में सफलता हासिल की हैं. मसनोडीह निवासी उमेश मेहता के छोटे बेटे सुभाष कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में 1109 रैंक लाकर एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुआ है. सुभाष कुमार के पिता उमेश मेहता ने बताया कि उनका छोटा पुत्र बचपन से ही काफी मेधावी था. उसने कठिन संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने बताया कि मेरा बड़ा बेटा भी 2018 से ही झारखंड पुलिस में कार्यरत है. वहीं दूसरी ओर बेहराडीह पंचायत के घरबरियाबार निवासी कैलाश यादव के छोटे पुत्र महेश कुमार ने भी कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में 1854 रैंक लाकर एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुआ है. महेश कुमार के पिता कैलाश यादव ने बताया कि हम किसान है. खेती करके ही अपना घर चलाते है. बेटे ने सेल्फ स्टडी व ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा की तैयारी की. वहीं इस सफलता से किसान के परिवार में खुशी देखी जा रही है. परिवार सहित पूरे गांव के लोग महेश को बधाई दे रहे है. इसे भी पढ़ें:  बिल्कीस">https://lagatar.in/supreme-court-ready-to-hear-bilkis-bano-gangrape-case-special-bench-will-be-formed/">बिल्कीस

बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार, विशेष पीठ का गठन होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही