Search

 
 
 

कोडरमा : सूर्या फुटबॉल अकादमी के चार खिलाड़ियों का इंटर डिस्ट्रिक्ट टीम में चयन

 
Koderma :  जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में चंदवारा स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में फुटबॉल लीग मैच का आयोजन किया गया. सूर्या फुटबॉल अकादमी ने सभी मैच में जीत हासिल की. फुटबॉल लीग मैच में शानदार प्रदर्शन कर अकादमी के चार खिलाड़ियों ने इंटर डिस्ट्रिक्ट टीम में जगह बनायी.इसमें सूरज कुमार, अजय कुमार सिंह, दिव्यांशु राणा और अरुण कुमार उर्फ मरांडी का नाम शामिल है. यह टीम मैच खेलने के लिए गढ़वा रवाना होगी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-filed-reply-on-vishnu-aggarwals-bail-hearing-to-be-held-on-wednesday/">रांची

: ईडी ने दाखिल किया जवाब, बुधवार को होगी विष्णु अग्रवाल की बेल पर सुनवाई)

प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाना, पहली प्राथमिकता

बता दें कि सूर्या फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी अपनी क्षमता व प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला व राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं.  बीते दिन इसी अकादमी के अनुज का चयन बोकारो के सेल फुटबॉल अकेडमी में हुआ था. इस मौके पर अकादमी के मुख्य कोच श्रीकांत ने बताया कि अकादमी के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाना, उनकी पहली प्राथमिकता है. ऐसा करने में काफी हद तक वह सफल हो पा रहे हैं. उन्होंने  सभी चयनित खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-accused-of-murdering-an-elderly-person-by-accusing-him-of-being-an-exorcist-arrested/">खूंटी

: ओझा गुनी का आरोप लगाकर बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही