Jhumritilaiya: विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 34वां प्रांतीय कबड्डी एवं खो-खो खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रांतीय कार्यक्रम में पूरे झारखंड से 27 विद्यालयों की सहभागिता रही, जिसमें 380 छात्र एवं 283 छात्रा ने भाग लिया. बता दें इस आयोजन में कैलाश राय सस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने किशोर वर्ग में कबड्डी और खो-खो दोनों ही प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. शुक्रवार को वंदना सभा में विजेता खिलाडियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि भैया बहनों के हौसला को देखते हुए ऐसा प्रतीत हुआ कि कोई भी कार्य दुनिया में असंभव नहीं है. तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी हमारी बहने अपने साहस का परिचय देते हुए पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. यह विद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है. इसे भी पढ़ें :
मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-under-pms-leadership-countrys-prestige-increased-in-the-world-modi-is-roaring-in-us-parliament-mp/">मुसाबनी
: पीएम के नेतृत्व में देश का मान विश्व में बढ़ा, अमेरिका के संसद में दहाड़ रहे हैं मोदी – सांसद मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, प्रभात सौरव, रामानुज पांडे, प्रणव प्रभास, विजय मिश्रा, बिरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र मिश्रा, संजय महतो, मुन्ना सिंह, पवन कुमार शर्मा, संजय महतो, संजय कुमार सिंह, विजय तिवारी, शर्मिष्ठा शाहा, चंद्र कावेरी निहाल, अनीता ठाकुर, श्वेता श्रीवास्तव, रिमझिम सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :
कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-district-mining-task-force-meeting-dc-directed-to-stop-illegal-mining/">कोडरमा
: जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, डीसी ने अवैध खनन पर रोक लगाने का दिया निर्देश [wpse_comments_template]
Leave a Comment