Search

 
 
 

कोडरमा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, ग्रामीणों ने दिये आवेदन

 
कोडरमा : नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा व डोमचांच क्षेत्र में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 2 में शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में अंचल कार्यालय कोडरमा से संबंधित मामले, विधवा पेंशन, सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं सुधार के लिए, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य जांच, आंगनवाड़ी द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभ के लिए कई लोगों ने आवेदन दिये. स्कूल के बच्चियों को शिक्षा में सहायता अनुदान राशि के लिए भी आवेदन भरे गये, श्रम पोर्टल के अंतर्गत असंगठित कामगारों का श्रम कार्ड बनाना, कौशल प्रशिक्षण हेतु आवेदन फॉर्म भरना, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का आवेदन एवं नगर पंचायत कोडरमा से संबंधित मामलों के लिए शिविर में जानकारी दी गई. नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक जितेंद्र कुमार जैसल ने बताया कि राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी वार्ड के लोगों को सरकार के विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, यह कार्यक्रम लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा. कार्यक्रम में एमओ कमल किशोर सिंह, नगर पंचायत कोडरमा के नगर मिशन प्रबंधक संजीत कुमार साहु, कर्मचारी अर्जुन राय, निवर्तमान वार्ड पार्षद आबिद रहमान, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, राशन डीलर, आंगनवाड़ी सेविका, सहिया एवं सामुदायिक संसाधन सेविका एवं वार्ड के नागरिक सभी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–लालू">https://lagatar.in/a-miracle-happened-with-lalus-elder-lal-tej-pratap-yadav-know-how/">लालू

के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के साथ हो गया चमत्‍कार, जानिये कैसे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही