Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 5100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा

Koderma :  जिला अंतर्गत ग्राम चाराडीह झुमरी तालाब में करीब 25 वर्षों से निर्माणाधीन राधा कृष्ण मंदिर के बन जाने पर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया गया है. राधा कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को जल यात्रा और भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.  जिसमें 5100 महिलाएं कलश और पीला वस्त्र पहनकर भाग ली. (पढ़ें, पूर्व">https://lagatar.in/former-mla-kushwaha-shivpujan-mehta-got-two-years-sentence-ban-on-contesting-elections-for-6-years-know-the-whole-matter/">पूर्व

विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता को मिली दो साल की सजा, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक, जानें पूरा मामल)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-12-copy-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

12 फरवरी को भंडारा का होगा आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-11-copy-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आज से शुरू हुआ है, जो 12 फरवरी तक चलेगा. पहले दिन आयोजन में महामंडलेश्वर सुखदेव महाराज, कोडरमा सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्थानीय विधायक नीरा यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे. वहीं यज्ञ को लेकर 8 फरवरी को पंचांग पूजन मंडप प्रवेश वेदी स्थापन और दुर्गा पाठ प्रारंभ होगा. 9 फरवरी को अग्नि मंथन अन्ना अधिवास, 10 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन, महापूजन हवन और  हरि कीर्तन होगा. वहीं 11 फरवरी को सामूहिक हवन और 12 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सालभर">https://lagatar.in/drda-workers-could-not-be-merged-in-zilla-parishad-or-zilla-panchayat-even-in-a-year/">सालभर

में भी DRDA कर्मियों का जिला परिषद या जिला पंचायत में नहीं हो सका विलय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही