Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत

Advertisement
Advertisement
Markacho (Koderma) : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में भव्य तैयारी की जा रही है. अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश का मरकच्चो प्रखंड के गांव मरकच्चो पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. अक्षत कलश के स्वागत में गाजे बाजे झंडा पताका के साथ जय श्री राम के उद्घोष से पूरा मरकच्चो गांव गुंजायमान हो उठा. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में भगवान राम का भजन गाकर उनकी महिमा का गुणगान किया गया. शोभा यात्रा सभी मंदिरों तक गई, जहां महिलाओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद इस कलश को विधिवत पूजन के बाद सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित कर दिया गया. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-st-xaviers-college-student-beaten-to-death-with-a-rod/">रांचीः

संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा को रॉड से मारकर किया अधमरा

22 जनवरी को मनाएं दीपोत्सव : सुरेंद्र प्रताप सिंह

कलश यात्रा के बाद आरएसएस के हजारीबाग विभाग संघ चालक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह अक्षत कलश अयोध्या से भेजा गया है. हर घर में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण सोमवार से दिया जायगा. वहीं लोगों से निवेदन किया जाएगा कि 22 जनवरी को जिस दिन प्रभु श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होंगे, उस दिन अपने घरों और नजदीकी मंदिरों को भव्य रूप से सजाएं. यह उत्सव वैसा ही होना चाहिए,जैसा हम दीपावली या फिर अन्य त्योहार मनाते हैं. उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए आमंत्रण दिया जायगा. शोभायात्रा में पुजारी आचार्य अधीन पांडे, रविंद्र पांडे, बिपिन वर्णवाल, सतीश सिंह,प्रदीप सिन्हा, मनोज सिंह, विद्यासागर पासवान, महेश यादव, अमित कुमार सिंह, बीरेंद्र पांडे, अनिरुद्ध पांडे,सुमित सिंह, मनीष सिंह, मुन्ना राणा, मुन्ना ठाकुर, दीपक पासवान, बसंत पासवान, रवि शंकर सोनी, सत्यम कुमार, सागर सिंह, अशोक राम,राजा सिंह, अजय पंडित, लव दास, रोहित गोस्वामी समेत सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चेन्नई">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-returned-to-ranchi-from-chennai/">चेन्नई

से रांची लौटे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, चर्चाओं का बाजार गर्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही